ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

इलेक्शन में लगा दी गई दिव्यांग टीचर की ड्यूटी, निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र, कहा-दोनों पैर से लाचार हैं सर

PATNA: पटना में एक दिव्यांग टीचर को इलेक्शन ड्यूटी में लगाया गया है। इन्हें ट्रेनिंग लेटर भी थमा दिया गया है। इस बात से परेशान दिव्यांग शिक्षक चंद्रमणि ने निर्वाचन आयोग को पत्

इलेक्शन में लगा दी गई दिव्यांग टीचर की ड्यूटी, निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र, कहा-दोनों पैर से लाचार हैं सर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में एक दिव्यांग टीचर को इलेक्शन ड्यूटी में लगाया गया है। इन्हें ट्रेनिंग लेटर भी थमा दिया गया है। इस बात से परेशान दिव्यांग शिक्षक चंद्रमणि ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। पत्र में इस बात का जिक्र किया है कि वो दोनों पैरों से लाचार हैं ठीक से खड़ा भी नहीं हो सकते। 


दिव्यांग टीचर ने आगे कहा कि 75 %  दिव्यांगता की वजह से वो ट्राई साइकिल से स्कूल आते हैं और बच्चों को बढ़ाते हैं। बड़ी मुश्किल से वो ट्राई साइकिल के सहारे स्कूल आते हैं ऐसी स्थिति में उन्हें इलेक्शन ड्यूटी में लगा दिया गया है और ट्रेनिंग में शामिल होने को कहा गया है। 


धनरूआ के मध्य विद्यालय में तैनात चंद्रमणि का कहना है कि दिव्यांगों को इलेक्शन ड्यूटी में लगाना उचित नहीं है। यह निर्वाचन आयोग के आदेश का उल्लंघन है। निर्वाचन आयोग ने दिव्यांगों को इलेक्शन ड्यूटी से अलग रखने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद उन्हें चुनाव कार्य में लगाया गया है। 


अब उन्हें इलेक्शन ड्यूटी के लिए ट्रेनिंग लेने को कहा गया है। चंद्रमणि ने निर्वाचन आयोग से गुहार लगाई है कि उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें इलेक्शन ड्यूटी से अलग रखा जाए। अब देखना होगा कि निर्वाचन आयोग इस मामले में क्या कदम उठाती है?

टैग्स