ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: मगध यूनिवर्सिटी के पूर्व VC के खिलाफ ED ने दाखिल की चार्जशीट, जानिए.. क्या है मामला?

Bihar News: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मगध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है। पटना के पीएमएलए

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मगध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है। पटना के पीएमएलए कोर्ट में 15 अप्रैल को ईडी की तरफ से यह चार्जशीट दाखिल की गई।


दरअसल, यह पूरा मामला आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है। मामले की जांच कर रही ईडी ने मगध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के अलावा उनके बेटे डॉ. अशोक कुमार, उनके भाई अवधेश प्रसाद और प्यारी देवी मेमोरियल वेलफेयर ट्रस्ट को भी आरोपी बनाया है। कोर्ट ने 15 अप्रैल को चार्जशीट दाखिल होने के साथ ही उसपर संज्ञान ले लिया।


ईडी ने यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के तहत की है। ईडी की जांच में यह बात सामने आई है कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद और उनके परिजनों ने अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की है। अवैध कमाई को ट्रस्ट और मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए वैध दिखाने की कोशिश की गई।


पटना स्थित विशेष सतर्कता इकाई में दर्ज मामले के आधार पर ईडी ने मगध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी। चार्जशीट में आरोप लगाया गया कि साल 2019 से 2021 के बीच डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने मगध विश्वविद्यालय का कुलपति रहते हुए आय से दो करोड़ 66 लाख 99 हजार रुपए अधिक संपत्ति अर्जित की है।