ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

डिप्टी सीएम रेणु देवी विधानसभा में गिरीं, सीढ़ियों से उतरते वक़्त बिगड़ा संतुलन

PATNA : बिहार विधानसभा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी सीढ़ियों से गिर पड़ी है. सीढ़ियों से उतरते वक्त रेणु देवी का संतुलन बिगड़ा और उसके

डिप्टी सीएम रेणु देवी विधानसभा में गिरीं, सीढ़ियों से उतरते वक़्त बिगड़ा संतुलन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी सीढ़ियों से गिर पड़ी है. सीढ़ियों से उतरते वक्त रेणु देवी का संतुलन बिगड़ा और उसके बाद वह नीचे गिर पड़ी है. तत्काल वहां मौजूद उनके स्टाफ और दूसरे लोगों ने डिप्टी सीएम को उठाया है.


विधानसभा मे कार्य मंत्रणा की बैठक मे शामिल होने के लिए उप मुख्यमंत्री तरकिशोर प्रसाद और रेनू देवी अध्यक्ष के चैम्बर में जा रहे थे. इसी दौरान रेनू देवी सीढ़ियों से जैसे नीचे  उतरी उनका पैर लड़खड़ा गया. साथ में चल रहे दूसरे विधायक और उनके सुरक्षाकर्मी उनको संभाल पाते तब तक वह जमीन पर गिर के बैठ चुकी थीं. जैसे ही रेनू देवी गिरी वहाँ तैनात मार्शल और अन्य लोग उन्हें उठाने की कोशिश कर रहे थे.


उस के बाद रेनू देवी बोली थोड़े देर रुको फिर थोड़ा आराम कर वह कार्य मंत्रणा की बैठक मे चली गई. इस बीच तारकिशोर प्रसाद रेनू देवी से पहले ही अध्यक्ष के चैम्बर में जा चुके थे. थोड़ी देर बाद स्थिति सामान्य होने के बाद रेनू देवी बैठक में पहुंची.


बता दें कि बिहार विधान मंडल के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है. आज विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई. पूरक प्रश्नोत्तर काल के दौरान विपक्ष का खूब हंगामा हुआ. स्पीकर से दुर्व्यवहार के मामले में विधानसभा के अंदर हंगामा इतना बढ़ा कि आखिरकार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. विधानसभा अध्यक्ष ने कार्य मंत्रणा समिति की बैठक बुलाई है. अब कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में ही मौजूदा मसलों पर चर्चा होगी और फिर सहमति बनाकर सदन चलाने का प्रयास किया जाएगा.

टैग्स