ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा पर बोले कुशवाहा..ना तो हम सन्यासी हैं और ना ही मठ में बैठे हुए हैं

PATNA: 14 जनवरी 2023 तक खरमास है और 15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन खरमास का समापन होगा। खरमास खत्म होते ही बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावनाएं भी जतायी जा रही है। ऐसी भी

उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा पर बोले कुशवाहा..ना तो हम सन्यासी हैं और ना ही मठ में बैठे हुए हैं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 14 जनवरी 2023 तक खरमास है और 15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन खरमास का समापन होगा। खरमास खत्म होते ही बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावनाएं भी जतायी जा रही है। ऐसी भी चर्चा हो रही है कि जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।


मीडिया में इस बात की चर्चा खूब हो रही है कि दूसरे डिप्टी सीएम उपेंद्र कुशवाहा होंगे। इस चर्चा को लेकर उपेंद्र कुशवाहा से बात की गयी। इस संबंध में उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गयी। तब उन्होंने कहा कि ना तो मैं कोई सन्यासी हूं और ना ही किसी मठ में बैठा हूं। उन्होंने यह भी कहा कि यह बात सुनकर अच्छा जरूर लगा लेकिन यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का विषय है। इसका फैसला वहीं लेंगे।  


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम कोई सन्यासी नहीं हैं और ना ही मठ में बैठे हुए हैं। अपनी ओर हम कोई डिमांड और आकांक्षा नहीं रख रहे हैं। ऐसे विषयों पर निर्णय लेना मुख्यमंत्री का काम है। वे इन विषयों पर निर्णय लेंगे। मंत्री परिषद का विस्तार कब होगा यह विषय भी मुख्यमंत्री जी का है। हम जहां है पार्टी और लोगों की सेवा कर रहे हैं। 

टैग्स