ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

दुल्हिन बाजार से फतुहा श्मशान घाट जाने के दौरान बड़ा हादसा, बस पलटने से 1 की मौत, 31 घायल, 4 की हालत नाजुक

PATNA: फतुहा श्मशान घाट जाने के दौरान एक बस अनियंत्रित होकर दस फीट नीचे खेत में पलट गई। बस खचाखच भरी हुई थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि 31 लोग घायल हो गये हैं।

दुल्हिन बाजार से फतुहा श्मशान घाट जाने के दौरान बड़ा हादसा, बस पलटने से 1 की मौत, 31 घायल, 4 की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: फतुहा श्मशान घाट जाने के दौरान एक बस अनियंत्रित होकर दस फीट नीचे खेत में पलट गई। बस खचाखच भरी हुई थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि 31 लोग घायल हो गये हैं। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि बस में करीब 52 लोग सवार थे। घायलों में एक बीएसएफ जवान समेत चार की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतनी भयावह थी कि बस के परखच्चे उड़ गये। 


बताया जाता है कि दुल्हिन बाजार के ऐनखां गांव में रामनाथ गुप्ता की60 वर्षीय पत्नी मालती देवी का निधन हो गया था। जिनके शव का अंतिम संस्कार करने के लिए लोग फतुहा श्मशान घाट बस से जा रहे थे। तभी अचानक बस अनियंत्रित हो गई और कंचनपुर गांव के पास पलट गयी। बस के पलटने से कई लोग दब गये। 


55 वर्षीय शिवनाथ प्रसाद की बस से दबने के दौरान मौत हो गयी। जबकि कई लोग घायल हो गये जिन्हें आनन फानन पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल चार लोगों को पीएमसीएच भेजा है। वही मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. 


घायलों में जितेंद्र(32 वर्ष), श्रीकांत(31 वर्ष), रामचंद्र साहू (32 वर्ष), रामनाथ गुप्ता (32 वर्ष) मुकेश (24 वर्ष ), रामबाबू प्रसाद (25 वर्ष), जीवन प्रसाद (25 वर्ष), उदय प्रसाद (30 वर्ष), राजू (28 वर्ष), प्रमोद (30 वर्ष), अभिषेक (30 वर्ष), मुन्ना साहू (30 वर्ष), इंदू साहू (32 वर्ष), गोरक्षा (46 वर्ष), सुरेंद्र साह (35 वर्ष), सुरेश साहू (65 वर्ष), राजीव( 35 वर्ष), प्रमोद (23 वर्ष), रवि रंजन (28 वर्ष), हरेंद्र  (30 वर्ष), शिव प्रसाद (29 वर्ष) गोपी (18 वर्ष), पिंटू (25वर्ष), विशाल (26 वर्ष), अजीत (30 वर्ष), ओमप्रकाश प्रसाद (52 वर्ष), कुन्नू प्रसाद (57 वर्ष), विश्वनाथ साव (50 वर्ष), संतोष (28 वर्ष), शेखर गुप्ता (38 वर्ष) और 16 वर्षीय सन्नी भी शामिल है। 

टैग्स