ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

Driving License : यदि आपको भी बनवाना है ड्राइविंग लाइसेंस तो जरूर पढ़ें यह खबर, हो गया बड़ा बदलाव

Driving License : यदि आपकी उम्र 18 साल के आसपास हो गई है। ऐसे में यदि आप बाइक,कार या किसी भी तरह का वाहन चलाते हैं तो थोड़ा सावधान होने की जरूरत है। इसके लिए सबसे पहले तो आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।

Driving License
Driving License
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Driving License : यदि आपकी उम्र 18 साल के आसपास हो गई है। ऐसे में यदि आप बाइक,कार या किसी भी तरह का वाहन चलाते हैं तो थोड़ा सावधान होने की जरूरत है। इसके लिए सबसे पहले तो आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। अब इसी चीज़ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। तो आइए जानते हैं कि इसको लेकर क्या अपडेट है ?


दरअसल, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का ऑनलाइन टेस्ट देते समय बहुत सावधान रहने की जरूरत है। जब लाइसेंस को लेकर जो टेस्ट ली जाती है उस समय प्रश्न का जवाब देते समय आवेदक के अलावा किसी दूसरे व्यक्ति की आवाज या शरीर का कोई भी अंग वीडियो में दिखने के बाद आवेदन रद्द हो जाएगा। 


बताया जा रहा है कि लाइसेंस को लेकर सॉफ्टवेयर को इसी तरह से तैयार किया गया है कि अगर ऐसा होता है तो फिर से स्लॉट बुक करना पड़ेगा। पटना समेत राज्य के सभी जिलों में लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है। टेस्ट में पूछे जाने वाले यातायात नियमों से संबंधित तमाम सवालों की लिस्ट विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 


मालूम हो कि, वर्तमान में रोजाना करीब 40 प्रतिशत लोग ऑनलाइन टेस्ट देने के लिए आवेदन कर रहे हैं। वहीं, करीब 60 प्रतिशत लोग डीटीओ कार्यालय आकर टेस्ट दे रहे हैं। किसी आवेदक को अगर डीटीओ कार्यालय आने में परेशानी है तो वह ऑनलाइन टेस्ट दे सकता है। इसके बाद सॉफ्टवेयर ही टेस्ट देने वाले को पास या फेल करेग। 


आपको बताते चलें कि, टेस्टिंग में आवेदक को एक मौका मिलेगा। सॉफ्टवेयर अगर कोई क्लॉज लगाकर आवेदक को फेल करता है तो फिर से टेस्ट के लिए शुल्क के साथ आवेदन करना होगा। ऐसे में एक बार फेल होते हैं तो फिर एक सप्ताह बाद दोबारा आवेदन कर सकते हैं। इसका सॉफ्टवेयर इतना अत्याधुनिक है कि आवेदक जब टेस्ट दे रहा होता है तो छोटी-सी गलती को भी वह पकड़ लेता है।

संबंधित खबरें