ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

एक डॉक्टर को किया गया बर्खास्त, नीतीश कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला

PATNA : कोरोना संकट की महामारी के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में कुल 8 एजेंडों पर मुहर लगी है. कई बड़े फैसले कैबिन

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट की महामारी के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में कुल 8 एजेंडों पर मुहर लगी है. कई बड़े फैसले कैबिनेट की बैठक में लिए गए हैं. सरकार ने किशनगंज के टेढ़ागाछ पीएचसी प्रभारी डॉक्टर दिनेश मंडल को सेवा से बर्खास्त कर दिया है.


नीतीश कैबिनेट ने एक अहम फैसला लेते हुए बिहार के सभी जिलों में गठित जिला अपीलीय प्राधिकार में नियुक्त कुल 59 पीठासीन पदाधिकारियों को 31 जुलाई यानी कि नई नियुक्ति होने तक कार्यरत रखने का निर्णय लिया है. बिहार में पेट्रोल और डीजल के वैट दरों में संशोधन को मंजूरी दे दी है. अब वैट दरों को फिक्स करने का निर्णय लिया गया है. जिसके बाद बिहार में पेट्रोलियम की कीमतें बढ़ सकती है.


इसके अलावा पटना नगर निगम क्षेत्र में ड्रेनेज पंपिंग स्टेशनों के संचालन के लिए बुडको को साफ रखने की मंजूरी दी गई है. अब पटना को डूबने से बचाने के लिए 504 नए कर्मियों की नियुक्ति होगी. इन सभी पदों के सृजन को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है. एक महत्वपूर्ण फैसले में कैबिनेट ने दरभंगा जिले के निबंधन कार्यालय से बहेड़ी, मनीगाछी और तारडीह अंचल को हटाकर अवर निबंधन कार्यालय बहेड़ा के साथ जोड़ने का फैसला किया है.


नीतीश कैबिनेट ने बेगूसराय के मटिहानी बरौनी बेगूसराय प्रखंडों में आर्सेनिक प्रभावित इलाकों को राहत देने के लिए जलापूर्ति योजना का विस्तार करते हुए 253 करोड़ 90 लाख कर दिया गया है. इसके साथ ही साथ भागलपुर के कहलगांव और फिर 35 प्रखंडों में भी आर्सेनिक  के प्रभावित इलाकों में जलापूर्ति योजना के लिए राशि का पुनरीक्षण करते हुए 267 करोड़ 70 लाख रुपए की योजना को स्वीकृति दी गई है.