ब्रेकिंग
Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर

डॉक्टर्स डे पर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में 500 डॉक्टरों का सम्मान, वरिष्ठ चिकित्सकों का हुआ विशेष अभिनंदन

अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर बिहटा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में 500 चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ डॉक्टरों का विशेष सम्मान किया गया और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की गई।

बिहार न्यूज
अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर्स डे
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर बिहटा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान के लगभग 500 चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया तथा वरिष्ठ चिकित्सकों का विशेष अभिनंदन किया गया।


अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के मौके पर 01 जुलाई 2026 को नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, बिहटा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के लगभग 500 चिकित्सकों को पुष्प भेंट कर उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्ण मुरारी ने अपने संबोधन में कहा कि " नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल अपने सभी चिकित्सकों के समर्पण और उत्कृष्ट कार्य पर गर्व करता है तथा भविष्य में भी उन्हें हर संभव सहयोग और बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।"


इस मौके पर प्राचार्य डॉ. हरिहर दीक्षित, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रंजीत कुमार सिंह तथा डीन डॉ. संजय कुमार ने भी चिकित्सकों के सेवा-भाव, कर्तव्यनिष्ठा एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सबसे वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ. रामजी प्रसाद एवं डॉ. अरविंद प्रसाद को अंगवस्त्र प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।


अंत में सभी उपस्थित चिकित्सकों एवं अतिथियों की सहभागिता के बीच केक काटकर अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर्स डे का उत्सव मनाया गया और इसी के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यक्रम के इवेंट पार्टनर पीएनबी (पंजाब नेशनल बैंक), बिहटा शाखा रहे, जिन्होंने आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। विशेष अवसर पर गोल इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने भी संस्थान का भ्रमण किया तथा चिकित्सकों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।डॉक्टर्स डे पर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में 500 डॉक्टरों का सम्मान, वरिष्ठ चिकित्सकों का हुआ विशेष अभिनंदनडॉक्टर्स डे पर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में 500 डॉक्टरों का सम्मान, वरिष्ठ चिकित्सकों का हुआ विशेष अभिनंदन

टैग्स