ब्रेकिंग
बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीर

BIHAR NEWS : BPSC अभ्यर्थी को थप्पड़ मारने के मामले में पटना DM के खिलाफ NHRC में शिकायत दर्ज, क्या होगा कोई एक्शन ?

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा खत्म होने के बाद से अभ्यर्थियों का हंगामा हुआ। पटना के बापू धाम एग्जाम सेंटर पर परीक्षा देने पहुंचे

BIHAR NEWS : BPSC अभ्यर्थी को थप्पड़ मारने के मामले में पटना DM के खिलाफ NHRC में शिकायत दर्ज, क्या होगा कोई एक्शन ?
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा खत्म होने के बाद से अभ्यर्थियों का हंगामा हुआ। पटना के बापू धाम एग्जाम सेंटर पर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने परीक्षा में धांधली और पेपर लीक का गंभीर आरोप लगाया। हंगामे की जानकारी मिलते ही पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह एग्जाम सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने एक अभ्यर्थी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद अब इस मामले में मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज करवाई गयी है।


दरअसल, बिहार के रहने वाले ब्रजेश सिंह नाम के व्यक्ति ने पटना के डीएम  डॉ. चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ NHRC में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद अब देखना यह है कि इस मामले मानवाधिकार आयोग क्या एक्शन लेती है ? हालांकि, डीएम ने पहले ही यह कह चुके हैं कि उनकी मंशा किसी को आहत करने का नहीं था, लेकिन उस दौरान ऐसे हालत उत्पन्न हो गए की मुझे मजबूरन हाथ उठाना पड़ा। लेकिन, ,मैं बार-बार कह रहा हूं कि हमारी मंशा किसी को आहत नहीं करने का था।


वहीं, , कुम्हरार पर हंगामा के बीच पटना डीएम का थप्पड़ वाला वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह गलत बात है। इसकी जांच होनी चाहिए। जबकि RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘बिहार में छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है और अब डीएम द्वारा एक छात्र को थप्पड़ मारने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।इस सब के बाद भी सरकार का कोई बयान नहीं आया है। बीजेपी के दोनों डिप्टी सीएम इस मुद्दे पर चुप हैं। 


इधर, इस मामले पर विवाद बढ़ने पर पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा कि BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी।  हल्का बल प्रयोग कर जाम कर रहे छात्रों को हटाने का प्रयास किया गया। ताकि यातायात बहाल किया जाए. किसी अभ्यर्थी को थप्पड़ मारकर आहत करने की मेरी कोई मंशा नहीं थी।