ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

DIG मनु महाराज की विदाई, कई रेंज के डीआईजी बदलेंगे, राज्य सरकार ने लिया फैसला

PATNA: चर्चित आईपीएस अधिकारी और मुंगेर के डीआईजी मनु महाराज की अपने पद से विदाई होने वाली है. राज्य सरकार ने मनु महाराज को लेकर फैसला ले लिया है. मनु महाराज ही नहीं बल्कि सात

DIG मनु महाराज की विदाई, कई रेंज के डीआईजी बदलेंगे, राज्य सरकार ने लिया फैसला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: चर्चित आईपीएस अधिकारी और मुंगेर के डीआईजी मनु महाराज की अपने पद से विदाई होने वाली है. राज्य सरकार ने मनु महाराज को लेकर फैसला ले लिया है. मनु महाराज ही नहीं बल्कि सात डीआईजी का तबादला करने का फैसला ले लिया है.


राज्य सरकार का फैसला

दरअसल, राज्य सरकार ने 2005 बैच के 8 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन देने का फैसला ले लिया है. आज इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी. इन अधिकारियों को डीआईजी से आईजी पद पर प्रमोट किया गया है. सरकार ने जिन 8 अधिकारियों को डीआईजी से आईजी बनाने का फैसला लिया है उनमें चार तो बिहार में पदस्थापित हैं वहीं बाकी चार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं.


इन अधिकारियों को मिली प्रोन्नति

बिहार में तैनात जिन डीआईजी को आईजी बनाया गया है उनमें मनु महाराज, एम सुनील कुमार नायक, जितेंद्र राणा और निशांत कुमार तिवारी शामिल हैं. वहीं बिहार कैडर के चार अऩ्य आईपीएस अधिकारी जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं उन्हें प्रफोर्मा प्रोन्नति दी गयी है. इन अधिकारियों में क्षत्रनील सिंह, पी. कन्नन, राजेश त्रिपाठी औऱ नवल किशोर सिंह शामिल हैं. ये सभी 2005 बैच के अधिकारी हैं.