ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

धार्मिक न्यास बोर्ड का हुआ गठन, राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में दी जानकारी

PATNA : लंबे समय से बिहार में धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन नहीं हो सका था लेकिन अब राज्य सरकार ने नए बोर्ड का गठन कर दिया है. राज्य सरकार की तरफ से पटना हाईकोर्ट में आज जो जानकारी सा

धार्मिक न्यास बोर्ड का हुआ गठन, राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में दी जानकारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लंबे समय से बिहार में धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन नहीं हो सका था लेकिन अब राज्य सरकार ने नए बोर्ड का गठन कर दिया है. राज्य सरकार की तरफ से पटना हाईकोर्ट में आज जो जानकारी साझा की गई उसके मुताबिक धार्मिक न्यास बोर्ड में कुल 10 सदस्यों को शामिल किया गया है. 


गया के विष्णुपद मंदिर की बदहाली पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी. इसी मामले में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार से पटना हाईकोर्ट ने यह जानना चाहा कि पिछले 5 साल से राज्य के अंदर बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड क्यों विघटित पड़ा हुआ है. अब राज्य सरकार ने कोर्ट को यह जानकारी दी है कि न्यास बोर्ड का गठन कर लिया गया है. नए न्यास बोर्ड में पूर्व प्रदेश सचिव अखिलेश कुमार जैन को अध्यक्ष बनाया गया है. उनके अलावा बिहार विधान परिषद के सदस्य हरिभूषण ठाकुर बचौल, नीरज कुमार, ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के संस्कृत विभागाध्यक्ष कालिका दत्त झा, बड़ी पटनदेवी के पुजारी विजय गिरी, सीतामढ़ी के बगही मठ के महंत शुकदेव दास, विष्णुपद मंदिर के सदस्य चंदन कुमार सिंह देवचौरा, बिहार विधान परिषद के  पूर्व सदस्य डॉ. रणवीर नंदन, बिहार विधान सभा के सदस्य रत्नेश सादा और पटना हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट गणपति त्रिवेदी शामिल हैं. 


आपको बता दें कि तकरीबन 5 साल पहले आचार्य किशोर कुणाल के अध्यक्ष पद से हटने के बाद बोर्ड का गठन नहीं हो पाया था. इस बात की जानकारी तब हुई जब कोर्ट ने विष्णुपद मंदिर की बदहाली पर दायर याचिका की सुनवाई करते हुए सरकार को धार्मिक न्यास बोर्ड के गठन का निर्देश दिया.