ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

धनकुबेर निकला टॉपर घोटाला का सरगना बच्चा राय, ठिकानों से मिले 3 करोड़ नगद; मनी लॉन्ड्रिंग कर बनाई अकूत संपत्ति

PATNA : बिहार में 2016 में हुए बहुचर्चित टॉर्प घोटाले के मुख्य अभियुक्त बच्चा राय के तीन ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हुई। इस दौरान इनके आवास एवं शिक्षण संस्थानों से तीन करोड़ से अधि

धनकुबेर निकला टॉपर घोटाला का सरगना बच्चा राय, ठिकानों से मिले 3 करोड़ नगद; मनी लॉन्ड्रिंग कर बनाई अकूत संपत्ति
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में 2016 में हुए बहुचर्चित टॉर्प घोटाले के मुख्य अभियुक्त बच्चा राय के तीन ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हुई। इस दौरान इनके आवास एवं शिक्षण संस्थानों से तीन करोड़ से अधिक नगद मिले। इसके अलावा कई स्थानों पर संपत्ति से जुड़े सौ से अधिक दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनसे कई तरह की अनियमितताएं सामने आई हैं।


दरअसल, वैशाली जिले में भगवानपुर के पास विशुनराय महाविद्यालय, विशुन राय राजदेव ट्रेनिंग कॉलेज और कीरतपुर गांव में मौजूद आवास पर शनिवार की सुबह से सघन छापेमारी शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही। इसके बाद इनके ठिकानों से कुल 3 करोड़ नगद मिले हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं है। परंतु कई बैग और अनेक स्थानों पर रखे इन नोटों को गिनने के लिए मशीन तक मंगवानी पड़ी। बरामद दस्तावेजों में बड़ी संख्या में वैशाली में कई स्थानों के अलावा पटना, दिल्ली, कोलकाता समेत अन्य शहरों में जमीन के प्लॉट के कागजात शामिल हैं। इनकी जांच पूरी होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। माना जा रहा है कि वह मनी लॉन्ड्रिंग में भी संलिप्त है।


वहीं, इस छापेमारी के दौरान बरामद दस्तावेजों में बड़ी संख्या में अनियमितता से जुड़े कागजात भी शामिल हैं। इसमें दाखिला में गलत तरीके से राशि लेने और वास्तविक से कम राशि वाली कई रसीद मिली हैं। कॉलेज एवं कई कोर्स से संबंधित एफिलिएशन से जुड़े दस्तावेज मिले हैं, जिनकी फिलहाल जांच चल रही है। ईडी की टीम इन सभी बरामद दस्तावेज की गहन तफ्तीश करने में जुटी है। 


इस छापेमारी से पहले 24 नवंबर को ईडी के सहायक निदेशक की तरफ से वैशाली जिले के भगवानपुर थाने में बच्चा राय उर्फ अमित कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें ईडी ने कहा था कि जिस जमीन को उनकी एजेंसी ने जब्त कर उस पर इससे संबंधित साइन बोर्ड लगाया था, उसे उखाड़ दिया गया है। इस पर अवैध तरीके से निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। इस मामले में वैशाली के डीएम को जून 2022 में पहले ही जानकारी दी थी।


आपको बताते चलें कि, बच्चा राय के ठिकानों पर ईडी के अफसर  पांच गाड़ियों से और एक बस से फोर्स पहुंचे। सुबह-सुबह टीम ने बच्चा राय के भगवानपुर के किरतपुर राजाराम स्थित विशुन राय टीचर ट्रेनिंग कॉलेज और उनके घर पर छापेमारी शुरू की। इंटर टॉपर घोटाला मामले के मुख्य आरोपी अमित कुमार उर्फ बच्चा राय के खिलाफ 28 नवंबर को प्रवर्तन निदेशालय पटना के सहायक निदेशक राजीव रंजन ने भगवानपुर थाने में कांड संख्या 272/23 के तहत अमित कुमार उर्फ बच्चा राय पर एफआईआर दर्ज करवाई थी।