ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे गदगद, बोले.. यह सच की जीत है

PATNA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई को सौंपी जाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे भी गदगद हैं। गुप्तेश्वर पांडे ने सुप्रीम कोर

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई को सौंपी जाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे भी गदगद हैं। गुप्तेश्वर पांडे ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है। डीजीपी ने कहा है कि अन्याय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला न्याय की उम्मीद जगाता है. डीजीपी ने कहा है कि में बिहार पुलिस के मुखिया के तौर पर इस फैसले का स्वागत करता हूं।


डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि बिहार पुलिस में सुशांत केस की जांच को लेकर जो पहल की थी उसे सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला यह बता रहा है कि बिहार पुलिस ने कुछ भी गलत नहीं किया। गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि मेरी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है लेकिन एक्ट्रेस प्रिया चक्रवर्ती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जिस तरह की टिप्पणी कि वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। डीजीपी ने कहा कि रिया चक्रवर्ती की औकात मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने की नहीं है।


डीजीपी ने कहा है कि बिहार सरकार की कार्यशैली को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब सुशांत के परिजनों को न्याय मिल पाएगा इस बात की उम्मीद जगी है। गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि बिहार ही नहीं यह देश के उन लोगों की जीत है जो न्याय चाहते हैं।

टैग्स