ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

शराबी देवर को भाभी ने भिजवा दिया जेल, पटना के पाटलिपुत्र में रात के वक्त हुआ फैमिली ड्रामा

PATNA : बिहार में महिलाएं अब शराब बंदी कानून को घरेलू हिंसा के मामले में हथियार बना रही हैं. ऐसा ही एक मामला पटना के पाटलिपुत्र थाना इलाके में देखने को मिला है जहां एक शराबी द

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : बिहार में महिलाएं अब शराब बंदी कानून को घरेलू हिंसा के मामले में हथियार बना रही हैं. ऐसा ही एक मामला पटना के पाटलिपुत्र थाना इलाके में देखने को मिला है जहां एक शराबी देवर को उसकी भाभी ने ही जेल भिजवा दिया.

घटना पाटलिपुत्र थाना इलाके के राम जानकी मंदिर के पास कोई जहां राजू कुमार नाम के एक शख्स ने नशे में सवार होकर घर के ही लोगों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया. शुरू में राजू की भाभी ने उसे ऐसा करने से रोका लेकिन जब वह नहीं माना तो आखिर क्या पाटलिपुत्र थाने को इसकी सूचना दे दी. शराब के नशे में धुत राजू को जैसे ही इसकी भनक लगी कि पुलिस पहुंच रही है वह मौके से खिसक गया लेकिन पुलिस ने उसे मैनपुरा इलाके से धर दबोचा.

शराबी देवर की भाभी बबीता देवी की मानें तो राजू अक्सर शराब के नशे में घर पहुंच कर गाली गलौज करता था. घर में मारपीट और लोगों के साथ बदतमीजी करना आम बात बन गई थी. लिहाजा अब बर्दाश्त की सीमा खत्म हो गई और उसने पुलिस को अपने शराबी देवर के बारे में सूचना दे दी अब राजू जेल की हवा खा रहा है और नीतीश कुमार की शराबबंदी कानून की वजह से भाभी और उसका परिवार राहत महसूस कर रहा.