ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

देशभर में विजयादशमी की धूम: धू-धू कर जला अहंकारी रावण, जय श्रीराम के नारों से गूंजा पटना का गांधी मैदान

PATNA: विजयादशमी के मौके पर पटना के गांधी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुम

देशभर में विजयादशमी की धूम: धू-धू कर जला अहंकारी रावण, जय श्रीराम के नारों से गूंजा पटना का गांधी मैदान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विजयादशमी के मौके पर पटना के गांधी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान राम को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी। जिसके बाद श्रीराम ने तीर चलाकर बुराई के प्रतीक रावण का दहन कर दिया। पटना का गांधी मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।

इससे पहले गांधी मैदान में बनाई गई रावण की लंका जली। राम और रावण की बीच भीषण युद्ध का नजारा भी दखने को मिला। श्रीराम ने तीर चलाई और सबसे पहले कुंभकर्ण का दहन हुआ। इसके बाद रावण के बेटे मेघनाद का पुतला जला। अंत में श्रीराम ने बाण चलाकर बुराई पर अच्छाई के जीत के प्रतीक अहंकारी रावण का वध कर दिया और रावण धू-धू कर जल गया।

पटना के गांधी मैदान में दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित इस रावण दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के अलावा आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद लंबे समय बाद गांधी मैदान पहुंचे थे। उनके साथ मंत्री तेज प्रताप यादव और पटना साहिब के बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद समेत अन्य नेता और कमेटी से जुड़े लोग मौजूद रहे।  