ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

डिप्टी CM सुशील मोदी के 4 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव निकले, मुख्य सचिवालय स्थित कार्यालय सील

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. राजधानी पटना में हालत सबसे ज्यादा ख़राब हैं. कोरोना संक्रमण से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सचिवालय के गलियारे से आ रही

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. राजधानी पटना में हालत सबसे ज्यादा ख़राब हैं. कोरोना संक्रमण से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सचिवालय के गलियारे से आ रही है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के चार स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.


डिप्टी सीएम सुशील मोदी के प्राइवेट सेक्रेटरी के साथ-साथ उनके कार्यालय के 3 अन्य स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. पिछले दिनों संक्रमण की आशंका को देखते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी समेत उनके कार्यालय के 23 लोगों का सैंपल लिया गया था, जिनमें से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिससे हड़कंप मच गया है. कई अधिकारियों को क्वारंटाइन करने की बात सामने आ रही है.


डिप्टी सीएम के स्टाफ पॉजिटिव निकलने के बाद मुख्य सचिवालय स्थित उनके ऑफिस को तत्काल बंद कर दिया गया है. अब यहां सेनेटाइजेशन का काम कराया जायेगा. मुख्य सचिवालय में संक्रमण का खतरा बढ़ता देख, वहां अन्य कार्यालयों में भी सेनेटाइजेशन कराया जायेगा. डिप्टी सीएम के सरकारी आवास में भी सेनेटाइजेशन का काम कराया जायेगा क्योंकि वित्त विभाग के कार्यालय में काम करने वाले स्टाफ के साथ-साथ डिप्टी सीएम के सरकारी प्राइवेट सेक्रेटरी का आना-जाना सरकारी आवास पर भी था.




पिछले दिनों डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी की रिपोर्ट सामने आ गई थी. डिप्टी सीएम की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी. जिसके बाद सबने राहत की सांस ली थी. लेकिन अब 4 स्टाफ पॉजिटिव मिलने के बाद एक बार फिर से बेचैनी बढ़ी हुई है.

टैग्स