ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

डिप्टी CM का नया ज्ञान : वायु प्रदूषण से फैलता है कोरोना, अब नई डीजल गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन रोका

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी अपने अजीबोगरीब बयान को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं. डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने अब कोरोना वायरस पर नया ज्ञान दिया

डिप्टी CM का नया ज्ञान : वायु प्रदूषण से फैलता है कोरोना, अब नई डीजल गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन रोका
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी अपने अजीबोगरीब बयान को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं. डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने अब कोरोना वायरस पर नया ज्ञान दिया है. सुशील मोदी ने कहा है कि वायु प्रदूषण से कोरोना सहायता है. कोरोना के संक्रमण के फैलाओ में एयर पॉल्यूशन की बड़ी भूमिका है.


गया और मुजफ्फरपुर के लिए आद्री और अन्य संगठनों द्वारा तैयार ‘स्वच्छ हवा कार्ययोजना’ (Clean Air Action Plan) को वर्चुअल जारी करते हुए उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अमेरिका के हावर्ड विश्वविद्यालय के एक अध्ययन में पाया गया है कि वायु में पीएम 2.5 कण के 1 प्रतिशत की वृद्धि होने पर कोविड संक्रमण का खतरा कई प्रतिशत बढ़ जाता है क्योंकि इसके कारण फेफड़े प्रभावित होते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है.


सुशील मोदी ने कहा कि मुजफ्फरपुर और गया में नए डीजल वाहनों के निबंधन पर रोक लगा दी गई है, वहां केवल इलेक्ट्रिक वाहनों का ही नया रजिस्ट्रेशन होगा. इसके अलावा आईआईटी, दिल्ली के साथ मिल कर पटना में सर्वाधिक वायु प्रदूषण वाले हाॅटस्पाॅट की पहचान की जाएगी.


अगले तीन महीने में 30 करोड़ की लागत से 23 जिलों में 24 नए वायु माॅनिटरिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं. फिलहाल पटना में 6, गया और मुजफ्फरपुर में 2-2 और हाजीपुर में एक माॅनिटरिंग स्टेशन वायु गुणवत्ता मापने का कार्य कर रहे हैं. आने वाले दिनों में बिहार में कुल 35 स्टेशन काम करने लगेंगे. भारत सरकार ने पटना सहित बिहार के दो अन्य शहरों गया और मुजफ्फरपुर को भी सर्वाधिक वायु प्रदूषित शहरों की सूची में रखा है.


उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में पाया गया है कि गया और मुजफ्फरपुर में परिवहन की वजह से 21 से 23 प्रतिशत, सड़क और भवन निर्माण और निर्माण सामग्रियों के परिवहन से 11 से 13 प्रतिशत और फसल अवशेष और कचरा जलाने से 6 प्रतिशत वायु प्रदूषित होता है. हर हाल नवंबर से मार्च तक वायुमंडल का तापमान कम होने पर वायु प्रदूषण बढ़ने की संभावना रहती है. ऐसे में, आने वाले दिनों में कार्य योजना के आधार पर इन दोनों शहरों में वायु प्रदूषण को कम करने की दिशा में प्रयास किए जायेंगे.

टैग्स