ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

पटना में डेंगू के 28 नये मरीज मिले, 472 के पार हुई मरीजों की संख्या

PATNA: राजधानी पटना में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. पटना में हर रोज डेंगू के नये मरीज मिल रहे हैं. शहर के लगभग हर मोहल्ले में लोग डेंगू के शिकार हो रहे हैं.

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. पटना में हर रोज डेंगू के नये मरीज मिल रहे हैं. शहर के लगभग हर मोहल्ले में लोग डेंगू के शिकार हो रहे हैं.


पटना में डेंगू के मरीजों की संख्या 472 के पार पहुंच गई है. गुरुवार को PMCH में डेंगू के 28 नये मरीज सामने आये हैं. अस्पताल का डेंगू वार्ड पहले से ही भरा पड़ा है. फिलहाल PMCH में 28 बेड का डेंगू वार्ड है और हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. लिहाजा डेंगू के मरीजों को दूसरे वार्ड में भी शिफ्ट किया जा रहा है.


वहीं PMCH में डेंगू के मरीजों का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है. डेंगू के मरीजों को फ्री में दवाईयां भी दी जा रही हैं. इसके साथ ही डेंगू वार्ड में हर मरीज के लिए मच्छरदानी की भी व्यवस्था की गई है.

डेंगू से बचने के उपाय

  1. अपने आसपास गंदा पानी जमा ना होने दें.
  2. मच्छरों से बचकर रहें
  3. सोते समय मॉस्क्यूटो नेट यानी मच्छरदानी जरूर लगाएं
  4. फूल स्लीव के कपड़े पहनें
  5. बुखार आने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं