ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

दिल्ली में पांच दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का समापन, एक करोड़ बार हुआ ललिता सहस्रनाम का पाठ

दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित धर्मसंघ महाविद्यालय में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में पांच दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ संपन्न हुआ। महायज्ञ में एक करोड़ बार श्री ललिता सहस्रनाम का पाठ किया गया।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: दिल्ली सिविल लाइंस स्थित धर्मसंघ महाविद्यालय में देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी के संरक्षण में पाँच दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का भव्य पूर्णाहुति समारोह संपन्न हुआ।


काशी और दक्षिण भारत के विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में श्री ललिता सहस्रनाम के मंत्रों का एक करोड़ बार पाठ और कुमकुम से देश की प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण के उद्देश्य से अर्चन हुआ। हजारों सुहासिनी महिलाएं, भक्त और श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से पाँच दिनों तक अर्चन किया।


पूर्णाहुति समारोह का शुभारंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल महामहिम कविंदर गुप्ता और प्रसार भारती के सदस्य राजीव भारद्वाज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि भारत की उन्नति का मार्ग वर्ष 2014 के बाद प्रशस्त हुआ, इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। सनातन में सबका सम्मान है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उत्थान के लिए सबको मिलकर काम करना चाहिए। माता ललिता त्रिपुर सुंदरी से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शक्तिवर्धन हेतु प्रार्थना करता हूँ।


हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने कहा कि सनातन धर्म की जय हो। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के नेतृत्व में कश्मीर से कन्याकुमारी तक राष्ट्र उत्थान के संकल्प को साकार करने के लिए श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का उदय हुआ है।


भारत सरकार के विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गरीटा ने कहा की सनातन धर्म का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है।हमारी सरकार ग़रीब वर्ग के उत्थान हेतु काम कर रही है।


प्रसार भारती के सदस्य राजीव भारद्वाज ने कहा - भारत माता प्रथम है।


भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि  नई पीढ़ी को सनातन धर्म के बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है।


भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा की भारत आस्था का देश है। सिग्रीवाल ने कहा की भारत 2047 के पहले विश्व शक्ति बनके उभरेगा।


युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि कुछ विदेशी ताकतें भारत के अंदर नौजवानों को भटकाने का षड्यंत्र कर रही हैं, लेकिन देश की युवा शक्ति पूरी ताकत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खड़ी है।


इस अवसर पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति राजेंद्र वानी और इलाहाबाद हाई कोर्ट की न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद भी उपस्थित रही।