ब्रेकिंग
‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति

दिल्ली से देवघर के लिए आज से सीधी विमान सेवा, राजीव प्रताप रूडी पहली फ्लाइट लेकर पहुंचेंगे बाबा नगरी

PATNA : दिल्ली से देवघर के लिए आज से सीधी विमान सेवा की शुरुआत होने जा रही है। इस मौके पर सारण के बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी को-पायलट के रूप में विमान में मौजूद रहेंगे। राजीव प

दिल्ली से देवघर के लिए आज से सीधी विमान सेवा, राजीव प्रताप रूडी पहली फ्लाइट लेकर पहुंचेंगे बाबा नगरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : दिल्ली से देवघर के लिए आज से सीधी विमान सेवा की शुरुआत होने जा रही है। इस मौके पर सारण के बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी को-पायलट के रूप में विमान में मौजूद रहेंगे। राजीव प्रताप रूडी खुद इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6191 को उड़ाकर बाबाधाम पहुंचेंगे। इस फ्लाइट के कैप्टन आशुतोष कुमार भी बिहार के ही रहने वाले हैं।


शनिवार को दोपहर एक बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिल्ली से देवघर के लिए पहली फ्लाइट के रूप में इंडिगो की विमान उड़ान भरेगी। दोपहर 2.45 बजे फ्लाइट देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। फ्लाइट के कैप्टन आशुतोष शेखर मूलरूप से जहानाबाद के रहने वाले हैं। वहीं बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी बतौर को-पायलट उनके साथ कॉकपिट में मौजूद रहेंगे। राजीव प्रताप रूडी एक प्रशिक्षित पायलट हैं और उनके पास कमर्शियल विमान उड़ाने का लाइसेंस है।


बता दें कि इसी फ्लाइट से भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकार और वर्तमान मेंसांसद मनोज तिवारी, रवि किशन औरनिरहुआ बाबानगरी देवघर पहुंचने वाले हैं। इन तीनों के साथ ही इस फ्लाइट में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबेभी मौजूद रहेंगे। इस फ्लाइट में बीजेपी के अन्य 15 सांसद भी अपनी बुकिंग करा चुके हैं। ऐसे में आज देवघर पहुंचने वाली इस फ्लाइट को वीआईपी विमान कहा जा रहा है। फ्लाइट के पहुंचने पर देवघर एयरपोर्ट पर वाटर कैनन के जरिए विमान का भव्य स्वागत होगा।

टैग्स