ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

दिल्ली में लाल कृष्ण आडवाणी से मिलेंगे नीतीश कुमार, JDU कार्यालय भी जाएंगे CM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के दो दिवसीय दौरे के बाद आज पटना लौटेंगे। बिहार में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है। उसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार भी होना है। इससे पहले वह दिल

दिल्ली में लाल कृष्ण आडवाणी से मिलेंगे नीतीश कुमार, JDU कार्यालय भी जाएंगे CM
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के दो दिवसीय दौरे के बाद आज पटना लौटेंगे। बिहार में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है। उसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार भी होना है। इससे पहले वह दिल्ली में लगातार बीजेपी नेताओं से मिल रहे हैं। लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग समेत अन्य मसलों को लेकर उन्होंने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। 


वहीं, आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के दिग्गज लालकृष्ण आडवाणी से भी मुलाकात करेंगे। हाल में ही भारत सरकार ने उनको 'भारत रत्न' से सम्मानित करने की घोषणा की है।  सीएम उनसे मिलकर बधाई देंगे और पुरानी बातों की याद ताजा करेंगे। इसके बाद वह दिल्ली स्थित जेडीयू कार्यालय भी जाएंगे। जहां पार्टी नेताओं के साथ मुलाकात भी करेंगे। 


नीतीश कुमार 9 अगस्त 2022 को एनडीए से अलग हो गए थे और विपक्षी दलों को एकजुट करने के सूत्रधार भी बने थे। लेकिन अचानक मुख्यमंत्री ने महागठबंधन को छोड़कर 28 जनवरी को एनडीए में शामिल हो गए। एनडीए में आने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दूरी बनाते रहे हैं। नीति आयोग की बैठक से लेकर मुख्यमंत्री की बैठक में भी शामिल नहीं हो रहे थे लेकिन पिछले साल की-20 सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति की ओर से आयोजित भोज में 7 सितंबर 2023 को शामिल हुए थे और प्रधानमंत्री से भी मिले थे। 


इसके अलावा अब 5 महीने बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नीतीश की मुलाकात हुई है। यह मुलाकात इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि 12 फरवरी को नीतीश कुमार विधानसभा में अपना विश्वास मत हासिल करेंगे। उनके पास 128 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। 


आपको बताते चलें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अमित शाह और जेपी नड्डा से भी मिले हैं। अमित शाह से उनकी दिसंबर में भी पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के दौरान मुलाकात हुई थी।  उस समय नीतीश कुमार महागठबंधन में थे और अब एनडीए में है। अमित शाह से कई मुद्दों पर बातचीत होने की खबर है. इस दौरान सीएम के साथ उनके नजदीकी पूर्व मंत्री संजय झा भी मौजूद थे।