ब्रेकिंग
जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें

छठ पूजा में बिहार जाने वाले लोगों को बड़ी राहत, पटना समेत कई शहरों के लिए दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

Delhi Bihar Bus Route: छठ पूजा से पहले दिल्ली में रहने वाले बिहार के लोगों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली सरकार दिल्ली और बिहार के बीच अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है।

Delhi Bihar Bus Route
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Delhi Bihar Bus Route: दिपावली और छठ महापर्व में अब कुछ ही महीने शेष बचे हैं। खासकर बिहार-झारखंड के लोगों के लिए छठ महापर्व की अलग ही महत्व है। ऐसे में दूसरे प्रदेशों में काम करने वाले लोग, त्योहारों के मौके पर जरूर अपने घर लौटते हैं। करीब सबी ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। ऐसे में लोग वैकल्पिक व्यवस्था की तरफ रूख करते हैं। इसी बीच दिल्ली सरकार ने बिहार जाने वाले लोगों के लिए बड़ी पहल की है।



दरअसल, छठ पूजा पर दिल्ली से बिहार अपने घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। ट्रेनों में टिकट की परेशानी के बीच दिल्ली सरकार ने दिल्ली और बिहार के बीच अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। सरकार की कोशिश है कि दिवाली और छठ पूजा से पहले शुरुआती चरण में 2 से 3 चुनिंदा रूटों पर बसों का परिचालन शुरू किया जा सके।



दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने प्रस्तावित पारस्परिक परिवहन समझौते को लेकर मिले सुझावों पर अंतिम रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक कमिटी का गठन किया है। परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, कमिटी की रिपोर्ट आने के बाद बस सेवा के रूट, किराया और अन्य शर्तों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।



सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली और बिहार के बीच बस सेवा की शुरुआत पहले चरण में 2 या 3 रूट से की जा सकती है। यात्रियों की मांग और जरूरत को देखते हुए बाद में अन्य मार्गों पर भी बस सेवा का विस्तार किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने बिहार के अलग-अलग शहरों को दिल्ली से जोड़ने वाले 18 रूट चिह्नित किए हैं। हालांकि, इन सभी रूटों पर बस संचालन को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। कमिटी की अंतिम रिपोर्ट और दोनों राज्यों के बीच समझौते के बाद रूट तय किए जाएंगे।



परिवहन विभाग के अनुसार, दिल्ली से बिहार के बीच बस सेवा शुरू करने के लिए अगस्त 2026 में दोनों राज्यों के बीच पारस्परिक परिवहन समझौते का ड्राफ्ट तैयार किया गया था। प्रस्तावित समझौते के तहत दोनों राज्यों के बीच तय अंतरराज्यीय मार्गों पर स्टेज कैरिज बसों का संचालन किया जा सकेगा। सरकार का कहना है कि बढ़ती परिवहन जरूरतों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को बिहार से बेहतर तरीके से जोड़ने के उद्देश्य से बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई है।



फिलहाल दिल्ली और बिहार के बीच सरकारी बस सेवा का संचालन नहीं होता है। हालांकि, दोनों राज्यों के बीच बड़ी संख्या में निजी बसें चलती हैं। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत निजी बस ऑपरेटरों के साथ भी निर्धारित नियमों के आधार पर समझौता किया जा सकता है।



प्रस्तावित योजना में दिल्ली से पटना के लिए चार रूट शामिल किए गए हैं। इन रूटों की दूरी करीब 1,045 से 1,182 किलोमीटर के बीच बताई गई है। इसके अलावा दिल्ली से बिहार शरीफ, अररिया, भागलपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गयाजी, किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और नवादा के लिए भी बस सेवा प्रस्तावित है।



प्रस्तावित पारस्परिक परिवहन समझौते में बसों के प्रदूषण मानकों को भी शामिल किया गया है। इसके तहत CNG और इलेक्ट्रिक बसों को अनुमति देने का प्रावधान है। वहीं, अंतरराज्यीय मार्गों पर चलने वाली डीजल बसों के लिए BS-VI या उससे नए उत्सर्जन मानकों का पालन करना जरूरी होगा।



सरकार की कोशिश है कि दिवाली और छठ पूजा से पहले कम से कम 2-3 रूटों पर बस सेवा शुरू की जा सके। हालांकि, अंतिम रूट, किराया, बसों की संख्या और संचालन की तारीख कमिटी की रिपोर्ट और दोनों राज्यों के बीच होने वाले समझौते के बाद ही स्पष्ट होगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता