ब्रेकिंग
विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंका

बिहार पुलिस के जवान की लव स्टोरी: शादीशुदा पुलिसकर्मी ने महिला कांस्टेबल से रचाई दूसरी शादी, थाने पहुंचा मामला

Bihar News: दानापुर में पुलिसकर्मी की दो शादी का मामला सामने आया है. पहली पत्नी ने पति पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के पटना से सटे दानापुर इलाके में एक पुलिसकर्मी की लव स्टोरी सामने आई है। बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात दो बच्चों के पिता ने महिला कांस्टेबल के साथ दूसरी शादी कर ली, जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया और पुलिस जांच शुरू हो गई है।


जानकारी के अनुसार, 2003 बैच के यह सिपाही वर्तमान में बेतिया में तैनात हैं। उनकी पहली शादी 2007 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ दानापुर पुलिस कॉलोनी में रह रही हैं ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।


बताया जाता है कि सिपाही का लंबे समय से गयाजी में तैनात एक महिला सिपाही से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह महिला सिपाही 2018 बैच की है और वर्तमान में डायल 112 में तैनात है। उसका भी एक छोटा बच्चा है।


शुक्रवार शाम जब सिपाही अपनी पत्नी के पास घर पहुंचे तो उनके साथ एक महिला भी मौजूद थी। पत्नी ने जब सवाल किया तो सिपाही ने बताया कि उसने उसी महिला से दूसरी शादी कर ली है। यह सुनकर पत्नी भड़क गई और शनिवार को दानापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।


पीड़िता ने पति पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता