ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

दानापुर के RPS मोड़ में एक ही परिवार के 4 लोग मिले कोरोना संक्रमित, पटनासिटी में 23 लोग मिले पॉजिटिव

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। राजधानी पटना से सटे दानापुर के आरपीएस मोड़ में एक ही परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले ह

दानापुर के RPS मोड़ में एक ही परिवार के 4 लोग मिले कोरोना संक्रमित, पटनासिटी में 23 लोग मिले पॉजिटिव
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। राजधानी पटना से सटे दानापुर के आरपीएस मोड़ में एक ही परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक साथ घर के चार लोगों के संक्रमित होने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


गौरतलब है कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जो आंकड़े पेश किये गये उसमें पटना में कोरोना के मामले बढ़े हैं। पटना में रविवार को 142 कोरोना के नए संक्रमित मिले थे जो आज बढ़कर 160 हो गये हैं। वही बात बिहार की करें तो कोरोना के 344 नए मामले आज बिहार में सामने आएं है। आज पटना सिटी व गुरुद्वारा परिसर में भी कोरोना के 23 मामले सामने आए हैं। गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में 502 लोगों का एंटीजन जांच की गई थी। जिसमें पटनासिटी के कुल 23 लोग पॉजिटिव पाए गए है। 


तख्तश्री हरिमंदिर पटना साहिब में 42 लोगों की जांच में 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वही गुरुद्वारा बाललीला में 14 लोगों की जांच में 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वही कंगन घाट में 13 लोगों की कोरोना जांच हुई थी जिसमें दो लोग संक्रमित मिले हैं। एसडीओ मुकेश रंजन ने इस बात की जानकारी दी है। पटना सिटी में 23 लोग कोरोना संक्रमित मिले है जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।  


बात यदि कल यानी रविवार की करें तो बिहार में कुल 352 नए मामले सामने आए थे। वही एक्टिव मरीजों की संख्या 1074 थी। पटना में रविवार को 142 कोरोना के नए संक्रमित मिले थे वही गया में 110 नए मरीज मिले थे। रविवार और सोमवार के आंकड़ों पर यदि गौर करें तो पटना में आज केस बढ़ा है जबकि गया में मामले आज कुछ कम सामने आया है। 


पटना में एम्स के 4 रेजिडेंट डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना के मामले बिहार में तेजी से बढ़ रहे हैं। बिहार के अन्य जिलों के आंकड़ों पर यदि गौर करें तो सोमवार को अररिया में 3, औरंगाबाद में 2,बेगूसराय दरभंगा और भागलपुर में 7-7, बांका 1, पूर्वी चंपारण 1,गोपालगंज 2,जहानाबाद 4, खगड़िया 2,किशनगंज 1,लखीसराय 5,मधेपुरा 3,मधुबनी 1,मुंगेर 9,मुजफ्फरपुर 11,नालंदा 2,नवादा 3,रोहतास 1, सहरसा 5,समस्तीपुर 2,शेखपुरा, शिवहर और सीतामढ़ी 1,सीवान 3,सुपौल 1,वैशाली 2,पश्चिम चंपारण 4 और अन्य राज्य से आए 3 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 24 घंटे में कुल 1 लाख 18 हजार 144 सैम्पल की जांच हुई।

टैग्स