ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

दानापुर के पीपा पुल पर सेल्फी लेता युवक नदी में गिरा, दुकान का तगादा करने जा रहा था शख्स

PATNA: खबर दानापुर की गई, जहां पीपा पुल पर शनिवार की देर शाम सेल्फी लेने के चक्कर में एक व्यक्ति गंगा नदी में गिर गया। व्यक्ति के गंगा नदी में गिरते ही वह पर मौजूद लोगो ने शोर

दानापुर के पीपा पुल पर सेल्फी लेता युवक नदी में गिरा, दुकान का तगादा करने जा रहा था शख्स
Desk
2 मिनट

PATNA: खबर दानापुर की गई, जहां पीपा पुल पर शनिवार की देर शाम सेल्फी लेने के चक्कर में एक व्यक्ति गंगा नदी में गिर गया। व्यक्ति के गंगा नदी में गिरते ही वह पर मौजूद लोगो ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ को इसकी जानकारी दे दी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने व्यक्ति के शव को गंगा नदी से निकाल लिया। 


वहीं, मृतक की पहचान विपिन शर्मा के रूप में की गई है। आसपास के लोगों ने बताया कि दानापुर के हार्डवेयर दुकान का व्यापारी विपिन शर्मा अपनी गाड़ी से दुकान के तगादा करने जा रहे थे। इसी दौरान विपिन शर्मा गाड़ी से उतर कर पीपा पुल के नजदीक अपने मोबाइल से सेल्फी लेने लगे। सेल्फी लेने के दौरान  अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया और वो बीच गंगा नदी में गिर गया। विपिन शर्मा के गंगा नदी में गिरते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने गंगा नदी से विपिन शर्मा के शव को निकाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


टैग्स