ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Train News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय, बुकिंग शुरू; यहां देखें पूरी जानकारी

Train News: दानापुर–जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय, बुकिंग शुरू। चेयरकार और एग्जीक्यूटिव क्लास टिकट कीमत, रूट और समय सारणी देखें। पीएम मोदी ने ट्रेन का उद्घाटन किया, नियमित संचालन 17 सितंबर से शुरू होगा।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Train News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने सोमवार को इस ट्रेन के किराए की आधिकारिक घोषणा कर दी। दानापुर से जोगबनी जाने वाले यात्रियों को चेयरकार (CC) में 1320 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास (EC) में 2375 रुपये किराया देना होगा।


रेलवे ने इस ट्रेन की ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है। किराए की श्रेणियां भी तय कर दी गई हैं। दानापुर से मुजफ्फरपुर तक चेयरकार का किराया 490 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का 925 रुपये होगा। वहीं समस्तीपुर के लिए चेयरकार का किराया 555 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का 1060 रुपये रखा गया है। खगड़िया के लिए चेयरकार का किराया 925 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का 1600 रुपये तय हुआ है। पूर्णिया तक का किराया चेयरकार में 1185 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास में 2120 रुपये रहेगा।


बता दें कि ट्रेन नंबर 26301 और 26302 दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वर्चुअली किया। उद्घाटन के दिन यह ट्रेन स्पेशल सर्विस के तौर पर जोगबनी स्टेशन से खुली और फारबिसगंज, पूर्णिया, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा होते हुए देर रात पटना जंक्शन पहुंची और अंत में दानापुर स्टेशन पर समाप्त हुई।


वहीं, नियमित रूप से इस ट्रेन का परिचालन 17 सितंबर से शुरू होगा। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी और यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव कराएगी। वंदे भारत एक्सप्रेस में अत्याधुनिक सुविधाएं जैसे बायो-वैक्यूम टॉयलेट, ऑटोमेटिक स्लाइडिंग डोर, जीपीएस आधारित पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम और बेहतर सीटिंग अरेंजमेंट उपलब्ध कराए गए हैं। यह ट्रेन न सिर्फ समय की बचत करेगी, बल्कि यात्रियों को हाई-स्पीड रेल का अनुभव भी देगी।