ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड के लिए टेंडर जारी, जल्द शुरू होगा काम

PATNA : दानापुर रेलवे स्टेशन से बिहटा के ईएसआइ मेडिकल कॉलेज तक एलिवेटेड कारिडोर के निर्माण का रास्ता अब साफ़ हो गया है। इसको लेकर एनएचएआइ यानी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड के लिए टेंडर जारी, जल्द शुरू होगा काम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : दानापुर रेलवे स्टेशन से बिहटा के ईएसआइ मेडिकल कॉलेज तक एलिवेटेड कारिडोर के निर्माण का रास्ता अब साफ़ हो गया है। इसको लेकर एनएचएआइ यानी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने शुक्रवार को टेंडर पास कर दिया है। इस प्रोजेक्ट के तहत 21 किमी लंबा एलिवेटेड कारिडोर बनाया जाएगा। 



वहीं, आपको बता दें, इसके अलावा बिहटा ईएसआइ मेडिकल कॉलेज से 4 किमी कोईलवर पुल के पास तक चार लेन का रोड भी इस प्रोजेक्ट के अंदर ही आता है। 3737.51 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा। 29 अगस्त तक निविदा जमा किए जा सकता है। एलिवेटेड रोड से बिहटा में प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए भी लिंक रोड दिया जाएगा।



पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की मानें तो एलिवेटेड कारिडोर का प्रोजेक्ट बिहार के लिए घोषित प्रधानमंत्री पैकेज 2015 का हिस्सा है। इसके लिए 456 करोड़ की लागत से राज्य सरकार ने अपनी राशि से जमीन का अधिग्रहण किया है। दानापुर स्थित रेलवे की जमीन के बदले राज्य सरकार हार्डिंग पार्क के दक्षिणी हिस्से की भूमि मुहैया कराएगी।

टैग्स