ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पंचायत चुनाव : दागी मुखिया जी को मिली बड़ी राहत, लड़ पाएंगे चुनाव

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया जारी है। इससे जुड़ी खबर यह है कि जिन मुखियों पर योजनाओं में गड़बड़ी करने का आरोप है लेकिन अबतक पंचायती राज विभाग की तरफ से उन्हें दो

पंचायत चुनाव : दागी मुखिया जी को मिली बड़ी राहत, लड़ पाएंगे चुनाव
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया जारी है। इससे जुड़ी खबर यह है कि जिन मुखियों पर योजनाओं में गड़बड़ी करने का आरोप है लेकिन अबतक पंचायती राज विभाग की तरफ से उन्हें दोषी करार नहीं दिया गया है ऐसे मुखिया और पंचायत प्रतिनिधि इस बार का पंचायत चुनाव लड़ पाएंगे। हालांकि रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड के 10 मुखिया पर राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है। इधर पटना में 8 दागी मुखिया पर अब तक पंचायती राज विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।


आपको बता दें कि महीने भर से पटना में 8 मुखियों के चुनाव लड़ने को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन पंचायती राज विभाग ने उन्हें अब तक दोषी करार नहीं दिया है लिहाजा चुनाव लड़ने पर रोक नहीं लगायी गयी है। पटना के जिन मुखिया को राहत मिली है उनमें पालीगंज, धनरूआ, पटना सदर, नौबतपुर और बिहटा प्रखंडों के मुखिया शामिल हैं। इन सभी पर आरोप है कि नली गली और जल जीवन हरियाली मद में मिली राशि का दुरुपयोग किया है। ऐसी स्थिति में जिला पंचायत राज पदाधिकारी की अनुशंसा पर डीएम ने पिछले साल इन मुखियों पर कार्रवाई के लिए पत्र भेजा था लेकिन विभाग की तरफ से कोई फैसला नहीं लिया जा सका। 


पंचायती राज विभाग की तरफ से कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में मुखिया जी को राहत मिल गई है। राज्य में ऐसे ही अन्य मामलों में भी दागी मुखिया चुनाव लड़ पाएंगे जिनके खिलाफ पंचायती राज विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें दोषी नहीं करार दिया हो। अगर पंचायती राज विभाग किसी मुखिया या पंचायत प्रतिनिधि को दोषी करार देता है तो वह चुनाव लड़ने से वंचित होंगे।

टैग्स