ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामा

कोरोना संकट में बिहार के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का, सरकार करेगी हर मदद : नीतीश

PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में कोरोना संकट के दौरान किए जा रहे उपायों की समीक्षा की है। सीएम ने कहा है कि लोगों के आपदा की इस घड़ी में घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार के

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में कोरोना संकट के दौरान किए जा रहे उपायों की समीक्षा की है। सीएम ने कहा है कि लोगों के आपदा की इस घड़ी में घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है और सरकार उन्हें हर सहायता पहुंचाने के लिए पूरी तरह तत्पर है। उन्होनें लोगों को भरोसा दिलाया कि राज्य में राशन सामग्री को कोई कमी नहीं है। जरूरी समानों की आपूर्ति में किसी तरह की कोई कठनाई नहीं है।


सीएम नीतीश कुमार ने राज्य मुख्य सचिव दीपक कुमार समेत तमाम विभाग के आलाधिकारियों के साथ समीक्षा में निर्देश देते हुए कहा कि दवाओं, मास्क और अन्य जरूरी उपकरणों को हर हाल में उपलब्ध कराया जाए। क्वारेंटाइन में रखे गये लोगों की सतत निगरानी करें और इस सेंटरों पर भोजन से लेकर किसी तरह की कोई कमी न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाए।


इसके साथ ही  सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिहार के बाहर फंसे लोगों के जितने भी आवेदन आए हैं उनका अतिशीध्र निपटारा किया जाए। सभी के खाते में एक हजार भेजना सुनिश्चित किया जाए।सीएम ने किसानों को फसल क्षतिपूर्ति की भरपायी के तौर पर कृषि इनपुट अनुदान तत्काल देने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इस मौके पर उन्होनें राज्य में एईएस, बर्डफ्लू और स्वाइन फ्लू की स्थिति की भी समीक्षा की ।


सीएम ने कोरोना संकट की घड़ी मे राज्यवासियों से एक बार फिर अपील की है कि आप जहां भी है अपने-अपने घरों में रहें। सोशल  डिस्टेंसिंग का पालन करते रहें। अनावश्यक रूप से बिल्कुल भी बाहर न निकलें। आप सबके सहयोग से ही इस महामारी से निपटने में सफलता मिलेगी । संकट की घड़ी में आपसब धैर्य और संयम बनाए रखें। 






टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता