ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

कोरोना को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक सभी स्कूल कॉलेज बंद

PATNA : बिहार में कोरोनावायरस पर सतर्कता बरतते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है सरकार ने राज्य के सभी स्कूल कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को 31 मार्च तक बंद कर दिया है. मुख्यमंत्री

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोनावायरस पर सतर्कता बरतते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है सरकार ने राज्य के सभी स्कूल कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को 31 मार्च तक बंद कर दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग के बाद राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सरकार के तरफ से कोरोना वायरस को लेकर उठाए गए कदमों की विस्तार से जानकारी दी है.


बिहार में किसी भी तरह के बड़े आयोजनों पर भी रोक लगा दी गई है. किसी भी तरह के कल्चरल प्रोग्राम और स्पोर्ट्स इवेंट पर भी पूरी तरह से 31 मार्च तक रोक लगाई गई है. सरकार ने सभी सरकारी विभागों के साथ-साथ राजधानी पटना के चिड़ियाघर को भी 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया है.


मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा है कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को भी सरकार ने बंद रखने का फैसला किया है. नीतीश सरकार इस विकल्प पर भी विचार कर रही है कि कार्यालयों में सरकारी कर्मियों को रोटेशन के तौर पर बुलाया जाये. सरकार का मकसद है कि सरकारी कार्यालयों में भी एक साथ बहुत ज्यादा कर्मी ना रहें.


बिहार में कोरोना वायरस को सबसे ज्यादा खतरा नेपाल से सटे सीमावर्ती जिलों में फैलने का है. इसे लेकर 4 निदेशक प्रमुख हो को निगरानी का जिम्मा दिया गया है. कोरोना को लेकर राज्य सरकार  ने पहले से ही विशेष सतर्कता बरती है, लेकिन बावजूद इसके आशंका के मुताबिक अब को रोना ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. दिल्ली में पहले ही बड़े कदम सरकार उठा चुकी है और अब बिहार में भी कई बड़े कदम कोरोना से बचाव को लेकर उठाए जा रहे हैं.