ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

कोरोना विस्फोट के बाद बिहार विधानसभा हुआ बंद, तीन दिन में 20 से ज्यादा संक्रमित मिले

PATNA : बड़ी खबर बिहार विधानसभा से आ रही है. जहां कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गये हैं. कोरोना विस्फोट के बाद बिहार विधानसभा बंद कर दिया गया है. यहां तीन दिन में 20 से ज्यादा कोर

कोरोना विस्फोट के बाद बिहार विधानसभा हुआ बंद, तीन दिन में 20 से ज्यादा संक्रमित मिले
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर बिहार विधानसभा से आ रही है. जहां कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गये हैं. कोरोना विस्फोट के बाद बिहार विधानसभा बंद कर दिया गया है. यहां तीन दिन में 20 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसको देखते हुए 16 जनवरी तक विधानसभा बंद कर दिया गया है.


इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब यहां कार्यरत सभी कर्मचारियों और अधिकारियों का RTPCR टेस्ट कराया जायेगा. इधर विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा का भी एंटीजन टेस्ट कराया गया था जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है.


बिहार में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है. नेता मंत्री के साथ ही डॉक्टर और अधिकारी भी कोरोना संक्रमित हो रहे हैं. जेडीयू ऑफिस में भी कोरोना संक्रमण फैल गया है, जिसकी वजह से बंद कर दिया गया है. वहीं बीजेपी ऑफिस भी बंद है.


अब हर घंटे करीब 100 लोग पॉजिटिव हो रहे हैं. गुरुवार को 2,379 नए मरीज आए. इससे एक्टिव मरीजों की संख्या 5,785 हो गई है. बीते 24 घंटे में पटना में सबसे अधिक 1407 और गया में 177 और मुजफ्फरपुर में 137 नए मामले आए हैं. बेगूसराय में 71 और सारण में 52 नए मामलों आए हैं. राज्य में 2,379 नए मामलों में 25 अन्य राज्यों से आए कोरोना संक्रमित शामिल हैं.