ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कोरोना वैक्सीन लेनी है तो नहीं खाएं-पियें ये चीजें, हो सकती है परेशानी

PATNA : आज से देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हो गई है. सबसे पहले टीका स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया जा रहा है और इसी तरह चरणबद्ध तरीके

कोरोना वैक्सीन लेनी है तो नहीं खाएं-पियें ये चीजें, हो सकती है परेशानी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आज से देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हो गई है. सबसे पहले टीका स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया जा रहा है और इसी तरह चरणबद्ध तरीके से आम लोगों तक टीका पहुंचेगा. हालांकि, कई लोगों के मन में इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर भी सवाल खड़े किये जा रहे हैं. आपको बता दें कि दुनिया भर के एक्सपर्ट्स के द्वारा कोरोना का टीका लेने के पहले और बाद में कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है. 


बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने से पहले और बाद में भी कई तरह की सावधानियां बरतनी होंगी जैसे कि शराब से दूरी बनाए रखना. शराब का इम्यूनिटी पर बुरा असर पड़ता है और ये इंफेक्शन से लड़ने की शरीर की क्षमता को कमजोर करता है. कोरोना वैक्सीन इम्यूनिटी पर ही काम करती है. इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैक्सीन लगवाने से पहले और कुछ दिनों बाद तक शराब नहीं पीनी चाहिए.


हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप संतुलित मात्रा में शराब का सेवन करते हैं तो आपको COVID-19 लगवाने से पहले और बाद में इसे लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है. अगर आप ज्यादा शराब पीते हैं  (महिलाओं के लिए एक दिन में एक से अधिक और पुरुषों के लिए दो से अधिक ड्रिंक), तो आपको इसे कम कर लेना चाहिए, भले ही आप वैक्सीनेशन करवा रहे हों या नहीं.


एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैक्सीन लगने के बाद शुगर ड्रिंक्स, प्रोसेस्ड फूड, एनर्जी ड्रिंक्स, फास्ट फूड या एल्कोहॉलिक पदार्थों के सेवन से भी बचना चाहिए. चाइना ग्लोबल यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर शेंगन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड, हाई शुगर और फैट की ज्यादा मात्रा मोटापा बढ़ने के लिए जिम्मेदार होती है. ये कोविड-19 की वैक्सीन प्रति आपके इम्यून को प्रभावित कर सकता है. 

टैग्स