ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

कोरोना से PMCH के डॉक्टर की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

PATNA : बिहार में तेजी से कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. अब हर दिन सैंकड़ों की संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं. इन सब के बीच कोरोना से मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ते जा रहा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में तेजी से कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. अब हर दिन सैंकड़ों की संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं. इन सब के बीच कोरोना से मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ते जा रहा है. 

इन सब के बीच एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां पीएमसीएच के डॉक्टर की कोरोना से मौत हो गई है.  पटना एम्स में इलाज के दौरान पीएमसीएच के डॉक्टर की मौत हो गई है. 

बताया जा रहा है कि पीएमसीएच के ईएनटी विभाग के डॉक्टर एन के सिंह कुछ दिन पहले ही कोरोना से  संक्रमित हो गए थे. जिसके बाद उन्हें आइशोलेट कर दिया गया था. जहां उनकी हालत बिगड़ गई थी. जिसे देखते हुए पटना एम्स रेफर किया गया था और वहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आ रहा था और उनकी मौत हो गई. जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.

 बता दें कि बिहार में यह दूसरी घटना है जब किसी डॉक्टर की मौत कोरोना से हुई हो. इस से पहले पटना एम्स में इलाज के दौरान डॉक्टर अश्विनी कुमार की मौत हो गई थी. डॉ अश्विनी कुमार गया जिले में पोस्टेड थे.