ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

डेढ़ महीने बाद सरकार की नींद टूटी, कोरोना संकट पर नीतीश कर रहे सभी पार्टियों के नेता से बात

PATNA : बिहार में कोराना संकट के डेढ महीने बाद नीतीश सरकार की नींद टूटी है. नीतीश कुमार आज बिहार की सियासी पार्टियों के नेताओं के साथ बात कर रहे हैं. वीडियो कांफ्रेंसिंग के जर

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोराना संकट के डेढ महीने बाद नीतीश सरकार की नींद टूटी है. नीतीश कुमार आज बिहार की सियासी पार्टियों के नेताओं के साथ बात कर रहे हैं. वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ये बातचीत हो रही है. बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव भी शामिल हैं.


डेढ महीने बाद टूटी नींद
कोरोना संकट के शुरू हुए डेढ़ महीने हो गये. इस दौरान नीतीश कुमार अकेले की सारे फैसले लेते गये. सरकार की विफलता को लेकर कई सवाल खडे हुए, विपक्षी नेताओं ने ताबड़तोड़ हमले बोले. हद तो ये कि नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के नेताओं से भी बात करने की जहमत नहीं उठायी. दो दिन पहले से नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के नेताओं से बात करनी शुरू की. नीतीश ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अपनी पार्टी के कुछ जिलाध्यक्षों, विधायकों और सांसदों से बात की.


इस बीच कल सरकार को याद आयी कि दूसरी पार्टियों के नेताओं से भी राय ली जानी चाहिये. लिहाजा बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के जरिये सभी पार्टियों के नेताओं को बात करने का न्योता दिया गया. आज शाम साढ़े चार बजे से नीतीश कुमार की सियासी पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक शुरू हुई.


वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हो रही बैठक में नीतीश कुमार के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी मौजूद हैं. वहीं वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आरजेडी के अब्दुल बारी सिद्दीकी, कांग्रेस के सदानंद सिंह और माले के महबूब आलम जुड़े हुए हैं. मुख्यमंत्री उन्हें जानकारी दे रहे हैं कि सरकार कौन से काम कर रही है. वहीं विपक्षी पार्टी के नेता भी अपनी राय दे रहे हैं.


तेजस्वी यादव भी हुए शामिल
बैठक में तेजस्वी प्रसाद यादव भी मौजूद हैं. तेजस्वी यादव इन दिनों दिल्ली में हैं. समय समय पर वे सोशल मीडिया के जरिये अपने समर्थकों को संदेश दे रहे हैं. बिहार सरकार पर हमला भी बोल रहे हैं. उनकी पार्टी की ओर से अब्दुल बारी सिद्दीकी इस बैठक में मौजूद हैं.

टैग्स