ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

कोरोना संकट के दौरान घर वापसी में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पकड़कर आ रहे दो युवक आए ट्रेन की चपेट में

PATNA : लॉकडाउन के बीच पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना-गया रेलखंड के तारेगना रेलवे स्टेशन पर छोटकी मसौढ़ी हाल्ट के बीच स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत ह

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : लॉकडाउन के बीच पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना-गया रेलखंड के तारेगना रेलवे स्टेशन पर छोटकी मसौढ़ी हाल्ट के बीच स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी। लॉकडाउन में दोनों ट्रैक के सहारे जहानाबाद जा रहे थे। दोनों थक कर पेड़ की छाव में अपलाइन पर बैठ कर आराम करने लगे इसी दौरान दोनों को नींद लग गयी। तभी उधऱ से गुजर रही स्पेशल ट्रेन से कटकर दोनों की मौत हो गयी।


मृतकों की पहचान अरवल जिले के करपी थाने के करवां बलराम गांव का निवासी सुबोध कुमार(20) और बैद्यनाथ कुमार(20) के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मधुबनी में नेटवर्किंग कंपनी में काम कर रहे थे लेकिन देश में जैसे ही लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया गया तो उनके समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. इसके बाद दोनों हालात से परेशान हो कर पैदल ही चल पड़े  और मधुबनी से रेलवे ट्रैक के सहारे अरवल के लिए निकल चले।


इस दौरान जब जहानाबाद रेलवे स्टेशन से कुछ स्टॉपेज पहले ही तारेगना रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे तब दोनों युवक स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई जिसके बाद आधार कार्ड और बैंक पासबुक के आधार पर दोनों की पहचान हो सकी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

टैग्स