ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

कोरोना संकट के बीच पारस हॉस्पिटल दे रहा मेडिकल सर्विस

PATNA : कोरोना संकट के इस दौर में पारस एचएमआरआई सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल मेडिकल सर्विस दे रहा है. लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग तथा सैनिटाइजेशन का पूरा ख्याल रखते हुए ओपीडी सहित अन्य इमरजेंसी से

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

PATNA : कोरोना संकट के इस दौर में पारस एचएमआरआई सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल मेडिकल सर्विस दे रहा है. लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग तथा सैनिटाइजेशन का पूरा ख्याल रखते हुए ओपीडी सहित अन्य इमरजेंसी सेवाएं मरीजों को उपलब्ध करा रही है.हालांकि लॉकडाउन के कारण सिर्फ जरुरी मरीज ही अस्पताल पहुंच रहे हैं.  जरूरत पड़ने पर अन्य दिनों की तरह ऑपरेशन भी किया जा रहा है. लॉकडाउन के दौरान 1 दिन भी हॉस्पिटल की कोई सेवाएं बंद नहीं की गई है. 

इस बारे में हॉस्पिटल के रीजनल डायरेक्टर डॉक्टर तलत हलीम ने बताया कि हॉस्पिटल में प्रवेश करने के मुख्य द्वार पर ही मरीज तथा उनके परिजनों और हॉस्पिटल कर्मचारियों को सेनेटाइज किया जाता है. उसके बाद अस्पताल आने वाले हर व्यक्ति का हैड सेनेटाइज कराने के बाद ही अस्पताल के अंदर प्रवेश कराया जाता है. सोशल डिस्टेंसिंग क लिए कुर्सियों पर बैठने की व्यवस्था भी बदल दी गई .है एक कुर्सी छोड़कर दूसरी कुर्सी पर बैठने का निशान लगाया गया है.


यानी कि  अस्पताल के गेट से लेकर  बैठने तक के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है. काउंटर पर बैठे कर्मचारियों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग के  लिए शीशा लगा दिया गया है. वहीं कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी कराने से पहले कैंसर मरीज डॉक्टर से दिखाते हैं. कुर्सी, टेबल, लिफ्ट को भी लगातार सेट किया जाता है.  इसके लिए सफाई कर्मचारी अस्पताल में 24 घंटे तैनात रहते हैं. 

वहीं सरकार के निर्देशानुसार यहां एक इमरजेंसी फ्लू कॉर्नर बनाया गया है, जहां बुखार वाले मरीजों का इलाज किया जाता है. हॉस्पिटल के फेसिलिटी डायरेक्टर डॉ अजय  सिंह ने बताया किलॉकडाउन  की इस अवधि में 3000 से अधिक ओपीडी की है और 600 से अधिक मरीजों का सफल इलाज करने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. इसके साथ ही 100 से ज्यादा सर्जरी लॉकडाउन की अवधि में की गई है. गंभीर बीमारी के इलाज के लिए 50 से अधिक मरीजों का रेडिएशन एवं 200 से अधिक मरीजों का कीमोथेरेपी भी किया गया है.