ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

कोरोना पर हाई लेवल मीटिंग, बिहार के मुख्य सचिव ने Lockdown पर सभी DM-SP को दिया निर्देश

PATNA: अभी-अभी बड़ी खबर आ रही बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने ने सभी जिलों के डीएम-एसपी के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग कर निर्देश जारी किए हैं। खासकर लॉकडाउन का असरदार तरीके के प

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA: अभी-अभी बड़ी खबर आ रही बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने ने सभी जिलों के डीएम-एसपी के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग कर निर्देश जारी किए हैं। खासकर लॉकडाउन का असरदार तरीके के पालन का निर्देश जारी करते हुए बिहार के बाहर से आने वाले संदिग्धों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। 


मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सभी डीएम-एसपी के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के दौरान कहा कि पूरे विश्व के लिए ये आपदा की घड़ी है। देश के अंदर पूरी तरह लॉकडाउन है। ऐसे में बिहार को बड़ी भूमिका अदा करनी है। उन्होनें कहा कि कोरोना को खत्न करने में कारगर तरीके से लॉकडाउन बहुत जरूरी है। ऐसे में कारगर तरीके से इस लागू करवाना बहुत जरूरी है। सभी अधिकारियों को इस स्थिति पर बेहद सूक्ष्म नजर बनाए रखने की जरूरत है। उन्होनें कहा कि बिहार के बाहर से आने वाले कोरोना संदिग्धों पर विशेष नजर रखने की जरूरत है।


वहीं स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि कोरोना पर विभाग तेजी से कार्य कर रहा है। कोरोना को ट्रैप करने के लिए विभाग लगातार काम कर रहा है। वहीं उन्होनें कहा कि पांच निजी मेडिकल कॉलेजों को जोड़ा गया है। सभी जगह आइसोलेशन वार्ड बनाए गये हैं। जांच लैब के बाबत उन्होनें बताया कि आरएमआरआई पहले से है वहीं आईजीआईएमएस में भी जांच शुरू हो गयी है वहीं डीएमसीएच में भी जांच लैब की प्रक्रिया आखिरी दौर में है।