ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

कोरोना काल में काम की खबर, जांच से लेकर इलाज तक के बारे में रखिये जानकारी

PATNA : बिहार में कोरोना खतरनाक रूप अख्तियार कर चुका है। पटना के जिन अस्पतालों में कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है वहां बेड की कमी है। ऑक्सीजन की कमी की वजह से कई प्राइवेट अस्पतालो

कोरोना काल में काम की खबर, जांच से लेकर इलाज तक के बारे में रखिये जानकारी
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना खतरनाक रूप अख्तियार कर चुका है। पटना के जिन अस्पतालों में कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है वहां बेड की कमी है। ऑक्सीजन की कमी की वजह से कई प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों का इलाज बंद भी हुआ है लेकिन सरकार जो जानकारी दे रही है उसे फर्स्ट बिहार आप तक पहुंचा रहा है। आपदा और मुसीबत की घड़ी में पता नहीं आपके लिए कब यह जानकारी महत्वपूर्ण हो जाये। 


कहाँ होगी जांच? 


कोरोना का लक्षण पाए जाने पर आप सबसे पहले उसकी जांच करवाना चाहते हैं। सरकार की तरफ से इन जगहों पर सुबह 10 बजे से लेकर 3 बजे तक जांच की व्यवस्था की गई है। 


1. पीएमसीएच

2. आईजीआईएमएस

3. न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल

4. गर्दनीबाग अस्पताल

5. होटल पाटलिपुत्र अशोका

6. जीजीएस, पटना सिटी

इसके अलावे पर हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल कर सलाह के सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग के टॉल फ्री नंबर 104 पर कॉल करके अधिक जानकारी ली जा सकती है। प्राइवेट लैब में आरटीपीसीआर जांच की लंबी वेटिंग चल रही है। एसआरएल और लाल पैथ में टेस्टिंग के लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इसके अलावे आप पटना के सेन पैथो लैब और सेंट्रल डायग्नोस्टिक में बुकिंग करवा टेस्टिंग करवा सकते हैं।


यहाँ करा सकते हैं इलाज

अगर आप संक्रमित हैं और आपको अस्पताल में एडमिट करने की आवश्यकता है तो आप इन अस्पतालों में कोरोना का इलाज करा सकते हैं। हालांकि ज्यादातर अस्पतालों में बेड फुल हैं। 

पीएमसीएच - 110 बेड

एनएमसीएच - 106 बेड

एम्स - 150 बेड

ईएसआई बिहटा - 100 बेड

रूबन - 90 बेड

पारस - 30 बेड

बिग अपोलो - 27 बेड

एशियन सिटी - 30 बेड


यहाँ हो रहा वैक्सिनेशन


पटना में कोरोना टेस्टिंग और इलाज के बीच वैक्सिनेशन का काम भी जारी है। अगर आप वैक्सिनेशन के दायरे में आते हैं तो इन जगहों पर जाकर टीका ले सकते हैं। 

पीएमसीएच

एम्स

एनएमसीएच

आईजीआईएमएस

जीजीएच पटना सिटी

न्यू गार्डिनर

एलएनजेपी शास्त्रीनगर

गर्दनीबाबग अस्पताल

रूबन

पारस

आयुर्वेदिक कॉलेज

जयप्रभा

टैग्स