ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कोरोना में हनुमान जी लाये संजीवनी: महावीर मंदिर का 40 बेड का कोविड अस्पताल शुरू हुआ, अमेरिका के डॉक्टर भी देंगे सलाह

PATNA: बिहार में कोरोना से भीषण त्राहिमाम के बीच महावीर मंदिर ने मरीजों को संजीवनी बूटी देने की व्यवस्था की है. पटना में महावीर मंदिर की ओर से 40 बेड के कोविड अस्पताल की शुरूआत कर

कोरोना में हनुमान जी लाये संजीवनी: महावीर मंदिर का 40 बेड का कोविड अस्पताल शुरू हुआ, अमेरिका के डॉक्टर भी देंगे सलाह
First Bihar
3 मिनट

PATNA: बिहार में कोरोना से भीषण त्राहिमाम के बीच महावीर मंदिर ने मरीजों को संजीवनी बूटी देने की व्यवस्था की है. पटना में महावीर मंदिर की ओर से 40 बेड के कोविड अस्पताल की शुरूआत कर दी गयी है. सबसे खास बात ये है कि इस अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज के लिए अमेरिका के डॉक्टर भी वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से अपनी सलाह देंगे.


महावीर आरोग्य संस्थान में हुई शुरूआत

पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर न्यास काफी पहले से ही महावीर आऱोग्य संस्थान चला रहा है. कोरोना महामारी को देखते हुए उसी अस्पताल में कोविड पेशेंट के इलाज की व्यवस्था की गयी है. शुरूआत में 40 मरीजों को भर्ती करने का इंतजाम किया गया है. शुक्रवार की शाम महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने इसकी शुरूआत की. 


अमेरिका के डॉक्टर देंगे सलाह

आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सों समेत नर्स और दूसरे पारा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की गयी है. लेकिन महावीर मंदिर ट्रस्ट ने विदेशों में रह रहे बिहारी डॉक्टरों से भी संपर्क साधा है. अमेरिका में कोविड अस्पताल चला रहे बिहार मूल के डॉक्टरों ने भरोसा दिलाया है कि वे वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये महावीर आरोग्य संस्थान से जुडे रहेंगे और वहां भर्ती मरीजों को जो भी चिकित्सीय सलाह की जरूरत होगी उसे उपलब्ध करायेंगे. 


बेहतर सेवा करने वाले डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित होंगे

आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि महावीर मंदिर ने इस अस्पताल को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए शुरूआती तौर पर दस लाख रूपये उपलब्ध कराये हैं. इसके साथ ही वहां तैनात किये गये डॉक्टरों और दूसरे स्वास्थ्यकर्मियों को ये याद दिलाया गया है कि मानव की सेवा ही ईश्वर की सेवा है. जो भी डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी कोरोना मरीजों के इलाज में बेहतर काम करेंगे उन्हें महावीर मंदिर में भगवान के सामने सम्मानित किया जायेगा. 


महावीर मंदिर की ओऱ से संचालित आऱोग्य संस्थान के डायरेक्टर औऱ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी डॉ एससी मिश्रा ने बताया कि सरकार ने जो दर निर्धारित किया है उसी के हिसाब से महावीर आरोग्य संस्थान में कोरोना के मरीजों का इलाज होगा. अस्पताल से संबंधित जानकारी लेने के लिए नंबर जारी कर दिया गया है. 0612-2384221  पर क़ॉल कर ये जानकारी ली जा सकती है कि अस्पताल में बेड खाली है या नहीं. अगर बेड खाली है तो भर्ती होने के लिए क्या करना होगा. इसके अलावा अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी पवित्र डे के मोबाइल नंबर 7549884701 को भी आम लोगों के लिए जारी किया गया है.

टैग्स