ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

कोरोना काल में इलाज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब अस्पताल में एडमिट होने के लिए पॉजिटिव रिपोर्ट जरूरी नहीं

PATNA : कोरोना महामारी के इस दौर में इलाज के लिए सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने तय किया है कि अब अस्पताल में एडमिट होने के लिए कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट होना जरूरी नही

कोरोना काल में इलाज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब अस्पताल में एडमिट होने के लिए पॉजिटिव रिपोर्ट जरूरी नहीं
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी के इस दौर में इलाज के लिए सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने तय किया है कि अब अस्पताल में एडमिट होने के लिए कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट होना जरूरी नहीं है। सरकार ने लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुये यह फैसला किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोन मरीजों के अस्पताल में दाखिले से जुड़ी नीति में बदलाव किया है। अस्पताल मे भर्ती के लिए कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट जरूरी नहीं होगी। शनिवार को इस बाबत राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


सरकार ने आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आने में विलंब और संक्रमित होने के बावजूद रिपोर्ट निगेटिव आने की शिकायतों के चलते यह कदम उठाया है। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि अस्पताल किसी भी मरीज को सेवा देने से इनकार नहीं कर सकेंगे। कोई भी मरीज किसी भी अस्पताल में भर्ती हो सकता है। उसके लिए स्थानीय होना जरूरी नहीं होगा।


केंद्र सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि कोरोना के इलाज में लोगों को कई तरह की तकनीकी बाधाएं आ रही हैं। इसे देखते हुए अब तो नियमों में बदलाव किया गया है। सरकार को उम्मीद है कि इस बदलाव से लोगों को ज्यादा सहज तरीके से इलाज की सुविधा मिल पाएगी। केंद्र सरकार ने इस मामले में सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिया है और राज्य सरकारों को तत्काल इस पर अमल करने के लिए भी कहा है।

टैग्स