ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

कोरोना में हुए अनाथ बच्चों से पीएम मोदी ने किया संवाद, कहा- सरकार उठाएगी जिम्मेदारी

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के उन सभी बच्चों से संवाद किया, जो कोरोना काल में अनाथ हो गए। पटना के 9 बच्चे डीएम ऑफिस में मौजूद रहे। पीएम ने बच्चों से कहा कि वो अपने आप

कोरोना में हुए अनाथ बच्चों से पीएम मोदी ने किया संवाद, कहा- सरकार उठाएगी जिम्मेदारी
Desk
2 मिनट

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के उन सभी बच्चों से संवाद किया, जो कोरोना काल में अनाथ हो गए। पटना के 9 बच्चे डीएम ऑफिस में मौजूद रहे। पीएम ने बच्चों से कहा कि वो अपने आप को अकेला महसूस न करे। सरकार इन बच्चों की जिम्मेदारी उठाएगी। पीएम ने इन बच्चों को योजनाओं की भी जानकारी दी। इन नौ बच्चों में दो महेंद्रू, दो अनिसाबाद, दो विद्युत कॉलोनी, एक कंकड़बाग, एक बुद्धा कॉलोनी और एक बेऊर के रहने वाले है। 


पीएम मोदी ने कहा कि जीवन हमें कई बार ऐसे मोड़ पर खड़े हो जाते है, जहां हमें कुछ समझ नहीं आता। कोरोना ने कई परिवारों को तबाह कर दिया। मैं जानता हूं कोरोना की वजह से जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके जीवन में आया ये बदलाव कितना मुश्किल है। हर दिन का संघर्ष, हर दिन की तपस्या। आज जो बच्चे हमारे साथ हैं, जिनके लिए ये कार्यक्रम हो रहा है, उनकी तकलीफ शब्दों में कहना मुश्किल है। 


पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन, आप सभी ऐसे कोरोना प्रभावित बच्चों की मुश्किलें कम करने का एक छोटा सा प्रयास है, जिनके माता और पिता, दोनों नहीं रहे। यह इस बात का भी प्रतिबिंब है कि हर देशवासी आपके साथ है।


टैग्स