ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

कोरोना कोई मामूली बीमारी नहीं है, DGP ने कहा- 'सट लs तs गइलs बेटा, छटपटाये के नइखे', देखिये वीडियो

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी का संक्रमण तेजी से बढ़ते हुए 500 के आंकड़े को पार कर गया है. 4 मई से लॉकडाउन- 3 की शुरुआत हो रही है. केंद्र सरकार की ओर से देश के जिलों को तीन ज

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी का संक्रमण तेजी से बढ़ते हुए 500 के आंकड़े को पार कर गया है. 4 मई से लॉकडाउन- 3 की शुरुआत हो रही है. केंद्र सरकार की ओर से देश के जिलों को तीन जोन में बांट कर उन इलाकों में सशर्त छूट देने की बात कही गई है. लेकिन बिहार सरकार ने राज्य के जिलों को सिर्फ दो ही जोन में बांटने का निर्णय लिया है. बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने वीडियो जारी कर लोगों से पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की है. इसके आलावा उन्होंने भोजपुरी में भी एक वीडियो जारी किया है. 


DGP बोले - "सट लs तs  गइलs  बेटा"
पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय का भोजपुरी पट्टी के इलाकों से खास लगाव रहा है. दरअसल वह शाहाबाद के इलाके से ही आते हैं. लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने और सरकार के साथ सहयोग करने के लिए डीजीपी ने भोजपुरी में भी एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि "नमस्कार, हम गुप्तेश्वर पांडेय, रउआ सब के सेवक, रउआ सब के भाई, रउआ सब के बेटा...बिहार के बचावे के बाs, बाउंस बैक बिहार भाई लोगों शुरू कइले बाs सबके बहुत-बहुत धन्यवाद ! कोरोना कउनो मामूली बीमारी नइखे, ई छुअला प नाs, जइसे एगो कहावत बा s कि " सटल त गइला बेटा" लेकिन सटहूं के जरूरत नइखे, एक मीटर पहले से ही ध लेताs. मुंह पर मास्क लगा के रखीं."





"बाल-बच्चा, कनिया, दुल्हन साथे घर में रहीं"
डीजीपी ने आगे कहा कि "बाहर त निकले के नइखे, बहुत जरूरत बाs त मुंह प मास्क लगा के और परमिशन ले के निकलीं. साबुन से हाथ धोवत रहीं. घर में रहीं. बाल-बच्चा, अपन कनिया, अपन दुल्हन साथे, सब केहू घर में आनंद करीं. छटपटाये के नइखे, अकबकाये के नइखे. समय ई 15 दिन-20 दिन कट जाई. ठीक से हमनी के बिहार के बचा लेम जा. पुलिस और डॉक्टर से कतहूं झंझट मत करम जाs. समाज के हर कहूं से निहोरा बाs कि बिहार के बचावे में हमर सहयोग करीं जाs. धन्यवाद !"

टैग्स