ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार : कोरोना को लेकर प्रशासन फिर अलर्ट, अब मास्क नहीं लगाया तो सीधे जब्त होगी गाड़ी

PATNA : देशभर में कोरोना का कहर अभी थमा नहीं है. कई शहरों में अभी भी कोरोना के मामले बढ़ते दिखाई दे रहे हैं. इसको लेकर बिहार में भी स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट म

बिहार : कोरोना को लेकर प्रशासन फिर अलर्ट, अब मास्क नहीं लगाया तो सीधे जब्त होगी गाड़ी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : देशभर में कोरोना का कहर अभी थमा नहीं है. कई शहरों में अभी भी कोरोना के मामले बढ़ते दिखाई दे रहे हैं. इसको लेकर बिहार में भी स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट मोड पर है. परिवहन विभाग ने भी अपनी चौकसी बढ़ा दी है. बिहार के 38 जिलों में चेकिंग कराई जा रही है. इसमें बस कंडक्टर, ड्राइवर सहित यात्रियों पर कार्रवाई की गई है. इतना ही नहीं कोरोना गाइडलाइन्स का उल्लंघन करने वाले 436 लोगों से जुर्माने की भी वसूली की गई है. 


परिवहन सचिव ने साफतौर पर यह निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक परिवहन के वाहनों में चालक तथा सवार सभी यात्रियों को मास्क लगाना अनिवार्य है. इसके बावजूद भी नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो संबंधित सार्वजनिक वाहन को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी. परिवहन सचिव ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सार्वजनिक परिवहन के वाहनों में लोगों द्वारा शत-प्रतिशत मास्क का उपयोग किया जाना आवश्यक है. 


परिवहन सचिव का कहना है कि करोना का खतरा कम नहीं हुआ है. ऐसे में हमें सावधान रहने की आवश्यकता है. देश के कई राज्यों में करोना के केस में फिर वृद्धि देखी गई है इसीलिए मास्क को लेकर गंभीर होना होगा. सार्वजनिक वाहनों में इसका कड़ाई से पालन कराना होगा. बस और ऑटो में क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर चलने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है. मनमानी करने वाले वाहन मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी. उनसे जुर्माना वसूला जाएगा एवं परमिट रद्द करने की भी कार्रवाई की जाएगी. संभावित कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सार्वजनिक वाहनों में सफर के दौरान फेस मास्क अनिवार्य है.