ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कोरोना संकट : PM मोदी आज देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, CM नीतीश भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में रहेंगे मौजूद

PATNA : देश में कोरोना संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : देश में कोरोना संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना को लेकर हालात की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान कोरोना संकट से निपटने के लिए राज्यों की तरफ से किए जा रहे उपायों पर चर्चा करेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल होंगे। 


देश में लॉकडाउन का हफ्ता गुजरने के बाद अब अगले 14 अप्रैल तक की चुनौतियों पर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्रियों के साथ विशेष तौर पर चर्चा करेंगे। देश में कोरोना वायरस तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या दो हजार के ऊपर चली गई है। पप्रधानमंत्री की चिंता इस बात को लेकर भी है कि पिछले 24 घंटों में अप्रत्याशित तौर पर कोरोना के मामले बढ़े हैं। 


माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के साथ सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अन्य राज्यों में फंसे बिहारियों तक मदद पहुंचाए जाने का मामला उठा सकते हैं। मुख्यमंत्री इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह बताएंगे कि बिहार सरकार ने कोरोना संकट से निपटने के लिए कौन-कौन से उपाय किए हैं लेकिन जिस तरह दिल्ली से बिहारियों का पलायन देखा गया कुछ मामले को लेकर भी नीतीश कुमार अपनी चिंता जता सकते हैं।

टैग्स