ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

कोरोना को लेकर बिहार में बंद हो सकते हैं स्कूल: नीतीश ने अधिकारियों को विचार करने को कहा, सार्वजनिक कार्यक्रमों पर लगी रोक

PATNA : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार में स्कूलों को फिर से बंद किया जा सकता है. नीतीश कुमार ने अपने अधिकारियों को कहा है कि वे इस मामले पर विचार कर फैसला लें. नीत

कोरोना को लेकर बिहार में बंद हो सकते हैं स्कूल: नीतीश ने अधिकारियों को विचार करने को कहा, सार्वजनिक कार्यक्रमों पर लगी रोक
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार में स्कूलों को फिर से बंद किया जा सकता है. नीतीश कुमार ने अपने अधिकारियों को कहा है कि वे इस मामले पर विचार कर फैसला लें. नीतीश ने बिहार में सार्वजनिक कार्यक्रमों पर फिलहाल पूरी तरह से रोक लगाने का निर्देश दिया है.


कोरोना पर नीतीश की बैठक
बिहार में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों पर नीतीश ने आज हाईलेवल की बैठक की, जिसमें सूबे के तमाम आलाधिकारी मौजूद थे. बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जिस तरीके से पूरी दुनिया में कोरोना के मामले बढ़े हैं उसका असर बिहार पर भी देखने को मि रहा है. बिहार में भी कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है. इसके बाद नीतीश कुमार ने कई निर्देश दिये हैं.


स्कूलों को बंद करने पर विचार करें अधिकारी
दरअसल कोरोना से जुड़े मामलों पर फैसला लेने के लिए राज्य सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप बना रखा है. नीतीश कुमार ने अपनी बैठक में कहा कि क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप स्कूलों को बंद करने पर फैसला ले. उम्मीद है कि अगले दो दिनों में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप स्कूलों को खोलने या बंद करने को लेकर फैसला ले सकता है.


सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक
नीतीश कुमार ने कोरोना के बढते मामलों को लेकर पूरे राज्य में सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है ऐसे सारे कदम उठाये जायें जिससे एक ही जगह पर ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो पायें. नीतीश कुमार ने कोरोना टेस्टिंग की संख्या को बढाने का निर्देश दिया है. उसके साथ ही टीकाकरण को भी बढ़ाने को कहा गया है.


मुख्यमंत्री ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों में सारी तैयारी रखने को कहा है. सिर्फ सरकारी अस्पताल ही नहीं बल्कि निजी अस्पतालों में भी इलाज की सारी व्यवस्था करने को कहा गया है.

टैग्स