ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

22 मार्च के बाद बिहार लौटे 1.80 लाख लोगों की फिर से होगी स्क्रीनिंग, कोरोना के खतरे को लेकर फैसला

PATNA: दूसरे राज्यों से बिहार आए बिहारियों की आज से फिर स्क्रीनिंग की जाएगी. बाहर से आने वाले लोगों की संख्या 1 लाख 80 हजार है. यह फैसला सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: दूसरे राज्यों से बिहार आए बिहारियों की आज से फिर स्क्रीनिंग की जाएगी. बाहर से आने वाले लोगों की संख्या 1 लाख 80 हजार है. यह फैसला सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लिया है. स्क्रीनिंग का काम 6 दिन में पुरा कर लिया जाएगा. 

22 मार्च के बाद आने वाले लोगों का होगा स्क्रीनिंग

यह स्क्रीनिंग उनलोगों की होगी जो 22 मार्च के बाद बिहार आए है. सरकार ऐसी किसी भी गुंजाइश को पूरी तरह खत्म कर देना चाहती है जो कोरोनावायरस को कम्युनिटी इंफेक्शन तक विस्तारित करे. ऐसे की खतरे से पहले ही सरकार सतर्क हैं और ऐहतियातन यह जांच कराया जाएगा.

मुंबई से आने वालों की सबसे पहले होगी स्क्रीनिंग

स्क्रीनिंग की शुरूआत आज से होगी. सबसे पहले मुंबई से आने वाले लोगों की होगी. क्योंकि यह हाई रिस्क वाला एरिया है. उसके बाद केरल, तमिलनाडु तथा दिल्ली से आए लोगों की स्क्रीनिंग होगी. मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीएम के साथ दोबारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग इसको लेकर निर्देश दिए हैं. बता दें कि लॉकडाइन के बाद दूसरे राज्यों में रहने वाले लाखों बिहार के लोग बिहार आए है. बाहर से आने वालों में दिल्ली, नोएड़ा और गाजियाबाद के लोगों की संख्या अधिक है.जो लॉकडाउन में गाड़ी नहीं मिलने पर पैदल ही चल दिए थे. बाहर से आने वाले लोगों की आने के दौरान ही स्क्रीनिंग हुई थी. लेकिन एक बार भी किया जाएगा. 

टैग्स