ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कोरोना के खिलाफ नीतीश का T3 मॉडल, स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वारियर्स पर दुर्व्यवहार पर कड़ा एक्शन होगा

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबे में कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए T3 मॉडल के ऊपर काम करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर से कोर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबे में कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए T3 मॉडल के ऊपर काम करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर से कोरोना वायरस के संक्रमण लॉक डाउन की स्थिति पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की है. इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने T3 मॉडल के ऊपर काम करते हुए कोरोना को मात देने की रणनीति बनाई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में ट्रैकिंग, ट्रेसिंग और टेस्टिंग के जरिए ही कोरोना के संक्रमण की चेन तोड़ी जा सकती है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में कोरोना के बड़े मामलों को लेकर आलाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की है. इस बैठक में मुख्य सचिव दीपक कुमार के अलावा अन्य वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में कोरोना वायरस एक्टिव मामले बढ़ रहे हैं लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बिहार में कई मामले एक ही संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बड़े हैं.


इसके अलावा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी जिला के अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड की क्षमता बढ़ाने का निर्देश दिया है. जिलों में क्वारंटाइन फैसिलिटी की क्षमता बढ़ाने को भी कहा गया है. सरकार द्वारा सभी आवश्यक और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग और लॉक डाउन का पालन करने की भी अपील की.


इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर के साथ दुर्व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जो कोई भी कोरोना वायरस के वॉरियर्स साथ दुर्व्यवहार करेगा, उसके ऊपर कड़ा एक्शन लिया जायेगा.

टैग्स