ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बकरीद कल : इस साल भी घर में ही होगी नमाज, सरकार का फरमान जान लीजिए

PATNA : कोरोना महामारी का साया लगातार त्योहारों के ऊपर पड़ रहा है। बीते साल की तरह इस साल भी बकरीद की नमाज घरों में ही अदा करनी होगी। संक्रमण और महामारी को देखते हुए सरकार ने

बकरीद कल : इस साल भी घर में ही होगी नमाज, सरकार का फरमान जान लीजिए
Editor
3 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी का साया लगातार त्योहारों के ऊपर पड़ रहा है। बीते साल की तरह इस साल भी बकरीद की नमाज घरों में ही अदा करनी होगी। संक्रमण और महामारी को देखते हुए सरकार ने इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दिया है। प्रशासन ने यह दिशा निर्देश कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए दिया है। कोविड के कारण ईदगाह या मस्जिद में नमाज अदा नहीं की जाएगी।


सभी अनुमंडल पदाधिकारी ने अवगत कराया कि थाना/ अनुमंडल स्तर पर शांति समिति की बैठक संपन्न हो गई है। स्थानीय नागरिकों को संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के आयोजन नहीं करने एवं घरों में ही बकरीद की नमाज अदा करने संबंधी जानकारी दे दी गई है। पटना के डीएम ने सरकारी दिशा-निर्देश तथा कोविड गाइडलाइन के बारे में लोगों को अवगत कराने का निर्देश दिया। डीएम ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा है। इसी प्रकार श्रावणी मेला के अवसर पर भी एहतियात बरतने तथा सुरक्षा व्यवस्था कड़ा करने का निर्देश दिया। उन्होंने पहली सोमवारी से ही पूरी सावधानी बरतने तथा सक्रिय रहने का निर्देश दिया।



हालांकि बकरीद के मौके पर बकरी बाजार में रौनक देखने को मिली। राजधानी पटना के राजा बाजार स्थित बकरी मार्केट में कारोबारी रौनक रही। 25 सालों से यह बाजार लगता आ रहा है। दुकानदारों के मुताबिक बकरीद के एक महीने में यहां ज्यादा से ज्यादा पांच करोड़ का कारोबार होता है, हर साल यहां कम से कम दो करोड़ रुपये का कारोबार होता है। 


आपको बता दें कि ईद-उल-अजहा यानी बकरीद बुधवार को मनाई जायेगी। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ईद-उल-अजहा 12वें महीने की 10 तारीख को मनाई जाती है। इसी महीने हज यात्रा भी की जाती है। ईद-उल-अजहा में बकरा व दुम्बा की कुर्बानी की जाती है। बकरीद को लेकर पटना के ही नहीं बिहार के सबसे बड़ा बकरी मार्केट राजा बाजार में बकरों की खरीदारी के लिए सोमवार को भीड़ जुटी रही। हर कोई अपनी हैसियत के हिसाब से कुर्बानी के लिए बकरे की खरीदारी कर रहे थे।

टैग्स