ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बीमार पुलिसकर्मियों के इलाज पर फोकस करेगा मुख्यालय, कोरोना काल में हुए तबादले भी रुकेंगे

PATNA : बिहार में संक्रमण की चपेट में आ रहे पुलिसकर्मियों का पूरी मुस्तैदी के साथ इलाज कराया जाएगा। बिहार पुलिस एसोसिएशन और बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन की मांग पर आज पुलिस हेडक्वार्ट

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में संक्रमण की चपेट में आ रहे पुलिसकर्मियों का पूरी मुस्तैदी के साथ इलाज कराया जाएगा। बिहार पुलिस एसोसिएशन और बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन की मांग पर आज पुलिस हेडक्वार्टर में एक बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में एडीजीपी मुख्यालय जितेंद्र कुमार, एडीजी अमित कुमार, आईजी मुख्यालय नैयर खान और आईजी पारसनाथ के साथ-साथ दोनों संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए इस बैठक में पुलिस कर्मियों की तबीयत खराब होने के बाद स्वास्थ्य सेवा मुहैया नहीं हो पाने की समस्या पर चर्चा की गई। पुलिस मुख्यालय ने आश्वासन दिया है कि पुलिसकर्मियों को अब किसी तरह की कोई परेशानी आगे नहीं होगी। 


बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह और बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज यादव ने मुख्यालय के बड़े अधिकारियों के सामने ग्राउंड पर पुलिसकर्मियों को आ रही समस्या के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिसके बाद मुख्यालय ने यह आश्वासन दिया है कि जल्द ही जिलास्तर पर सभी पुलिस अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवा मुस्तैद कर दी जाएगी साथी साथ पटना के सरकारी अस्पतालों में पुलिसकर्मियों को एडमिट कराने के लिए आईजी मुख्यालय से संपर्क करने और उन्हें भर्ती कराने की जवाबदेही दी गई है। 


इसके अलावे यह भी तय किया गया है कि कोरोना में पुलिसकर्मियों के जो तबादले किए गए थे तत्काल उस पर रोक के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। इस बात की जानकारी बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने दी है। मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार में पुलिसकर्मियों को 50 लाख की बीमा की सुविधा मिल पाए इसके लिए सरकार को मुख्यालय अपने स्तर से एक बार फिर प्रस्ताव भेजेगा।

टैग्स