ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना : कोरोना के डर से अपनों ने मुंह मोड़ा, स्थानीय लोगों ने चंदा इकट्ठा कर किया अंतिम संस्कार

PATNA : बिहार में बढ़ते कोरोना के कहर के बीच लोगों के मन में दहशत का माहौल है. हालात ऐसे हो गए हैं कि किसी दूसरी बीमारी से भी मौत हो रही है तो लोग अंतिम संस्कार में नहीं जा रहे. अप

पटना : कोरोना के डर से अपनों ने मुंह मोड़ा, स्थानीय लोगों ने चंदा इकट्ठा कर किया अंतिम संस्कार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते कोरोना के कहर के बीच लोगों के मन में दहशत का माहौल है. हालात ऐसे हो गए हैं कि किसी दूसरी बीमारी से भी मौत हो रही है तो लोग अंतिम संस्कार में नहीं जा रहे. अपने सगे संबंधी भी मुंह फेर ले रहे हैं. लेकिन ऐसे माहौल में कुछ लोग आज भी अपने सामाजिक दायित्व का बखूबी पालन कर रहे हैं. ऐसा ही एक नजारा पटना के बख्तियारपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या चार में देखने को मिला जहां किराए के मकान में अपने बूढ़े माता-पिता और पत्नी के साथ रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई. 


स्थानीय लोगों की मानें तो 40 वर्षीय डिंपल कुमार 5-6 दिनों से बीमार चल रहा था जिसके बाद उसकी मौत हो गई. उसके बूढ़े मां बाप और पत्नी ने परिजनों को सूचना दी लेकिन कोई नजदीकी रिश्तेदार नहीं आया. मौत किस बीमारी से हुई या अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन लोगों की आशंका थी कि मौत कोरोना से हुई होगी और लोग इसी कारण मौत की सूचना के बाद ही नहीं आए. आखिरकार स्थानीय लोगों ने अंतिम संस्कार के लिए चंदा कर राशि जुटाई और मामले की सूचना नगर परिषद को दी


सूचना मिलने के बाद नगर परिषद ने भी सहयोग राशि के साथ अंतिम संस्कार के लिए पीपीई किट में अपने लोगों को भी भेजा. आखिरकार गंगा घाट पर पत्नी ने पति को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया.

टैग्स